ओके, ठीक है:
यह साइन ओके का है। इसका मतलब है कि यह ठीक है। संयुक्त राज्य अमेरिका में ठीक में इसका इस्तेमाल इसीलिए किया जाता है। वहीं कुछ यूरोपीय देशों में यह संदेश असभ्य माना जाता है।

क्‍या आपको पता इन 10 स‍िंबल्‍स का मतलब,ज‍िनका रोज होता है इस्‍तेमाल

शांति का प्रतीक:
यह साइन पीस यानी कि शांति का प्रतीक है। यह एक सर्कल जैसा है। इसे 1958 में गेराल्ड हर्बर्ट होल्टोम द्वारा बनाया गया था। यह एक ऊर्ध्वाधर लाइन और दो झुकी हुआ लाइनों में दिखता है। परमाणु युद्ध के खिलाफ डायरेक्ट एक्शन कमेटी लिए शांति चिह्न के रूप में यह लोगो बना था।

क्‍या आपको पता इन 10 स‍िंबल्‍स का मतलब,ज‍िनका रोज होता है इस्‍तेमाल

मुस्कुराहट :
आज इस मुस्कुराहट वाले साइन का इस्तेमाल काफी तेजी से हो रहा है। इस 'स्माइल' वाले साइन की शुरूआत 1970 में हुई थी। यह पीले रंग की पृष्ठभूमि में सूरज से प्रेरित दिखता है। यह खुशी का प्रतिनिधित्व करता है।

क्‍या आपको पता इन 10 स‍िंबल्‍स का मतलब,ज‍िनका रोज होता है इस्‍तेमाल

मेल सिंबल:

यह मेल यानी कि पुरुषों का सिंबल कहा जाता है। यह मंगल ग्रह का प्रतीक भी है। यह भाला नुमा सिंबल वॉर के रोमन गॉड मंगल का प्रतिनिधित्व करता है।

क्‍या आपको पता इन 10 स‍िंबल्‍स का मतलब,ज‍िनका रोज होता है इस्‍तेमाल

फीमेल सिंबल:
यह फीमेल यानी कि महिलाओं का सिंबल माना जाता है। यह वीनस ग्रह का प्रतीक है। इसका सर्कल एक महिला के गर्भ का प्रतिनिधित्व करता है। जन्म से पहले यहीं से प्यार और अध्यात्म की शुरुआत हो जाती है।

क्‍या आपको पता इन 10 स‍िंबल्‍स का मतलब,ज‍िनका रोज होता है इस्‍तेमाल

रेडिएशन सिंबल:
यह रेडिएशन सिंबल है। इसका उपयोग रेडियोधर्मी स्रोतों के खिलाफ चेतावनी के लिए किया जाता है। इसकी शुरुआत 1946 में हुई थी। उस समय यह एक परमाणु की रेडियोधर्मी गतिविधि का प्रतिनिधित्व करने के लिए डिजाइन किया गया था।

क्‍या आपको पता इन 10 स‍िंबल्‍स का मतलब,ज‍िनका रोज होता है इस्‍तेमाल

खतरे का निशान:

यह निशान मृत्यु का प्रतीक माना जाता है। जिससे आज भी खतरों वाली जगह पर यह दिखता है। इस निशान को मध्य युग समुद्री डाकुओ ने लोगों को चेतावनी देने के लिए प्रयोग किया था।

क्‍या आपको पता इन 10 स‍िंबल्‍स का मतलब,ज‍िनका रोज होता है इस्‍तेमाल

दिल का प्रतीक:
यह दिल का सिंबल है। प्राचीन ग्रीस में 'सिलफीम' को दिल के प्रतीक के रूप में प्रयोग किया जाता था। यह एक औषधीय पौधा था जिसका उपयोग भोजन में किया जाता था। यह जन्म नियंत्रण में मदद के साथ ही कुछ रोगों को ठीक करने में अहम भूमिका निभाता था।

क्‍या आपको पता इन 10 स‍िंबल्‍स का मतलब,ज‍िनका रोज होता है इस्‍तेमाल

वी साइन:

यह वी वाला साइन मुख्य रूप से शांति, जीत, सफलता और अनुमोदन का प्रतीक माना जाता है। हालांकि कई जगहों पर इसका प्रयोग अनादर और खतरे के रूप में भी किया जाता है।

क्‍या आपको पता इन 10 स‍िंबल्‍स का मतलब,ज‍िनका रोज होता है इस्‍तेमाल

स्वस्तिक :
हिंदू धर्म में इसका खास स्थान है। यह संकेत वास्तव में हजारों साल पुराना है और मूल रूप से शुभकामना और अच्छी चीजों के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

क्‍या आपको पता इन 10 स‍िंबल्‍स का मतलब,ज‍िनका रोज होता है इस्‍तेमाल

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk