अब दिल्ली दूर नहीं
अमजद खान ने थिएटर से एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। 17 साल की उम्र में फिल्म अब दिल्ली दूर नहीं में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अमजद ने अपने एक्टिंग करीयर की शुरूआत की थी।
शोले
फिल्म शोले ने अमजद के करीयर को एक नई उड़ान दे दी थी। इस फिल्म में उन्होंने गब्बर सिंह नाम के विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि आज थी लोग उनको गब्बर के नाम से याद करते हैं।
शतरंज के खिलाड़ी
इस फिल्म में अमजद ने राजा का रोल निभाया था जो कि लोगों को बेहद पसंद आया था। यह फिल्म मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित थी।
हम किसी से कम नहीं
इस फिल्म में अमजद ने सौदागर सिंह नाम का किरदार निभाया था। यह किरदार आज भी लोगों के जहन में है।
परवरिश
इस फिल्म में अमजद ने अमिताभ और विनोद खन्ना जैसे ब़े एक्टरों के साथ काम किया था। फिल्म में उन्होंने एक विलेन का कैरेक्टर निभाया था जो कि काफी सशक्त था।
कुरबानी
1980 में आई इस फिल्म में अमजद खान ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। बतौर पुलिस इंस्पेक्टर उनकी एक्टिंग देखते ही बन रही थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की स्टाइल काफी यूनीक थी।
मुकद्दर का सिकंदर
इस फिल्म से अमजद के करीयर को दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा खासा कारोबार किया था। फिल्म में उन्होंने दिलवार नाम का किरदार निभाया था जो आज भी लोगों को याद है।
सुहाग
अमजद को ऐसे ही बेस्ट विलेन नहीं कहा जाता है। सुपरहिट फिल्म रह चुकी सुहाग में अमजद खान जुर्म की दुनिया के बादशाह होते हैं।
कालिया
इस फिल्म में अमजद खान और अमिताभ बच्चन ने साथ काम किया था। यह फिल्म अमजद की यादगार फिल्मों में से एक है। फिल्म में उन्होंने एक ऐसे बिजनेसमैन का रोल निभाया था जो हर तरह के गैर कानूनी काम करता था। उनका ये कैरेक्टर काफी लोकप्रिय हुआ था।
लावारिस
1981 में आई इस फिल्म में भी अमजद ने काफी दमदार एक्टिंग दिखाई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक लालची आदमी का किरदार निभाया था जो पैसों के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ कर चला जाता है।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk