1. सानिया मिर्जा-शोहराब मिर्जा :
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। एक समय ऐसा था जब उनको अपनी इंगेजमेंट तक तोड़नी पड़ी थी। दरअसल सानिया अपने बचपन के दोस्त शोहराब मिर्जा को दिल दे बैठी थीं। दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे। इनकी इंगेजमेंट तक हो चुकी थी लेकिन बाद में कुछ आपसी विवाद के चलते सानिया-शोहराब के बीच दरार पड़ गई। अंत में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग सात फेरे लिए।

ब्रेकअप! जब इन खिलाडि़यों की मोहब्‍बत नहीं चढ़ी परवान
2. विराट कोहली-ईजाबेल :
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके दिल में ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस ईजाबेल का राज हुआ करता था। ईजाबेल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था, जब वह भारत पहली बार आईं थी तो उनका सबसे पहला इंडियन फ्रेंड विराट कोहली थे। कोहली और ईजाबेल की दोस्ती प्यार में बदल गई थी और दोनों करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। बाद में दोनों किस वजह से अलग हो गए।

ब्रेकअप! जब इन खिलाडि़यों की मोहब्‍बत नहीं चढ़ी परवान
3. जहीर खान-ईशा शेरवानी :
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर ने अब तक शादी नहीं की पर कभी उनका अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शेरवानी से था। दोनों ने रिश्ते को प्राइवेट रखा। जब ये कपल कई बार साथ घूमते स्पॉट हुआ तो बात सामने आई। 2011 वर्ल्ड कप के बाद जहीर और ईशा शादी करने वाले थे लेकिन अचानक ही दोनो का ब्रेकअप हो गया।

ब्रेकअप! जब इन खिलाडि़यों की मोहब्‍बत नहीं चढ़ी परवान
4. रवि शास्त्री-अमृता सिंह :
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह क्लोज रिलेशनशिप में थे। दोनों की साथ में एक फोटो भी सामने आई थी। अमृता अक्सर मैच देखने स्टेडियम जाया करती थीं। अमृता से ब्रेकअप के बाद 1990 में शास्त्री ने शादी कर ली थी।

ब्रेकअप! जब इन खिलाडि़यों की मोहब्‍बत नहीं चढ़ी परवान
5. युवराज सिंह-किम शर्मा :
क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम सबसे ज्यादा बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। क्रिकेटर युवराज सिंह कभी एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे। 4 साल के अफेयर के बाद ये रिश्ता 2007 में खत्म हुआ। फिर युवी की लाइफ मे दीपिका पादुकोण आई पर वो रिश्ता भी ज्यादा दिन नही चला। युवी ने हाल ही मे एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई कर ली है।

ब्रेकअप! जब इन खिलाडि़यों की मोहब्‍बत नहीं चढ़ी परवान
6. विवियन रिचर्ड्स-नीना गुप्ता :
1980 के दशक में जब वेस्ट इंडीज की टीम इंडिया टूर पर थी तब विवियन रिचर्ड्स की मुलाकात एक्ट्रेस नीना गुप्ता से हुई। पहली ही मुलाकात मे दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। अफेयर के बाद जब नीना प्रेग्नेंट हो गई तो पहले से शादीशुदा रिचर्ड्स ने इस रिश्ते को तोड़ दिया। 1989 में नीना ने रिचर्ड्स की बेटी मसाबा को जन्म दिया।

ब्रेकअप! जब इन खिलाडि़यों की मोहब्‍बत नहीं चढ़ी परवान
7. सौरव गांगुली-नगमा :

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने साल 2001 में खेल से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। 1999 में पहली बार सौरव की मुलाकात नगमा से हुई। पहली ही मुलाकात के बाद दोनो बेहद करीब आ गए। पर ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नही चला और दोनो अलग हो गए।

इन बॉलीवुड हसीनाओं और क्रिकेटर्स के अफेयर ने बटोरी सुर्खियां

ब्रेकअप! जब इन खिलाडि़यों की मोहब्‍बत नहीं चढ़ी परवान
8. उस्मान अफजल-अमृता अरोड़ा :
बॉलीवुड गर्ल अमृता अरोड़ा और इंग्लिश क्रिकेटर उस्मान अफजल का अफेयर भी काफी सुर्खियों मे रहा है। दोनो अक्सर एक दूसरे की बाहों मे बाहें डाले नजर आते थे। दोनो का 2008 मे ब्रेकअप हो गया।

ब्रेकअप! जब इन खिलाडि़यों की मोहब्‍बत नहीं चढ़ी परवान
9. क्रिस्टियानो रोनाल्डो-इरिना :
मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रशियन सुपरमॉडल इरिना शेक के साथ करीब पांच साल तक अफेयर रहा। हालांकि रोनाल्डो की मां को शेक की कुछ बातें पसंद नहीं आई। जिसका असर उनके रिलेशनशिप पर भी पड़ा और अंत में दोनों अलग हो गए।

ब्रेकअप! जब इन खिलाडि़यों की मोहब्‍बत नहीं चढ़ी परवान
10. माइकल क्लॉर्क-लारा बिंगल :
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लॉर्क और मॉडल लारा बिंगल का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा। दोनों की 2010 में सगाई भी हो चुकी थी। बाद में यह क्लॉर्क ने यह सगाई तोड़ दी। क्योंकि उस वक्त लारा का एक नेक्ड फोटोशूट सामने आया था, जिसने उनके रिश्ते को खत्म कर दिया था।

ब्रेकअप! जब इन खिलाडि़यों की मोहब्‍बत नहीं चढ़ी परवान

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk