कादर खान:

अपने अभिनय के बल पर हर एक भूमिका में फिट बैठने वाले अभिनेता कादर खान एक शिक्षक भी हैं। वह सिनेमा में आने से पहले से 1970 से 1075 के बीच में मुंबई के सिविल एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर रहें हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने मुंबई के हंसराज कॉलेज से स्नातक किया है। इसके अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से मास कम्युनिकेशन भी किया है।

बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे स्‍टार्स जिनके बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान

रणदीप हुड्डा:

फिल्म बांबे टॉकीज के पास मुटठी भर डिग्रियां हैं। उनके पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे।  अभिनेता रणदीप हुड्डा की स्कूली पढ़ाई आर के पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए मेलबर्न चले गए। वहां पर इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में और ह्यूमन रिर्सोस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद इंडिया आने पर अभिनय की दुनिया में आ गए।

बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे स्‍टार्स जिनके बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान

परिणीति चोपड़ा:

अभिनेत्री परिणीति की शुरूआती पढ़ाई कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हुई थी। इसके बाद वह भी लंदन चली गईं। यहां पर उन्होंने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ऑनर्स की पढाई की।

बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे स्‍टार्स जिनके बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान

तापसी पन्नू:

फिल्म चश्मे बद्दूर से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शुरूआती पढ़ाई दिल्ली के माता जयकौर पब्लिक स्कूल से पूरी किया। इसके बाद उन्होंने तेग बहादुर कॉलेज से कम्प्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में स्नातक की उपाधि पाई। तापसी के बारे में कहा जाता है ये ऐप डेवलोपर भी हैं। इन्होंने अपने क्लासमेट के साथ Fontswap ऐप आईफोन के लिए क्रिएट किया था।

बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे स्‍टार्स जिनके बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान

कृति सेनन:

फिल्म हीरोपंती से करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन की आगामी फिल्म दिलवाले रिलीज होने वाली हैं। कृति को हीरोपंती के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला है। उन्होंने जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफारमेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन में स्नातक किया है।

बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे स्‍टार्स जिनके बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान

विद्या बालन:

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन आज जितना अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं उतना ही पढाई के दौरान भी थीं। विद्या ने मुंबई के ज़ेवियर्स कॉलेज से सोसिऑलजी में ग्रैजुएशन और मुंबई यूनिवर्सिटी से ही इसी सब्जेक्ट में मास्टर्स भी किया है।

बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे स्‍टार्स जिनके बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान

जॉन अब्राहम:

अभिनेता जॉन अब्राहम ने बांबे स्कॉटिक स्कूल से पढाई की है। इसके बाद उन्होंने वहीं के जय हिंद कॉलेज इकोनॉमिक्स में स्नातक किया है। सिर्फ़ यही नहीं, उनके पास MBA की डिग्री भी हासिल की है। बॉलीवुड में आने से पहले वो एक एडवरटाइज़िंग एजेंसी में मीडिया प्लानर थे। इतना ही हनीं वहीं कॉलेज में फुटबॉल टीम के कैप्टन भी रहे हैं।

बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे स्‍टार्स जिनके बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान

अमीषा पटेल:

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद वह टफ्ट्स विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स चली गईं। यहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया।

बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे स्‍टार्स जिनके बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान

प्रीति जिंटा:

खूबसूरत अदाकारा प्रीति जिंटा ने कॉलेज की पढ़ाई शिमला के मशहूर सेंट बीड्ज कॉलेज से की है। उन्होंने इंगिल्श में बीए ऑनर्स भी किया है। इतना ही नहीं प्रीति जिंटा के पास क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की है।

बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे स्‍टार्स जिनके बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान

सुशांत सिंह राजपूत:

आजकल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। उनकी शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से हुई है। इसके आगे की पढ़ाई दिल्ली गए। यहां के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढाई की। फिर यहीं के दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

बॉलीवुड के सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे स्‍टार्स जिनके बारे में जानकर आप रह जाएंगे हैरान

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk