10 सेलेब्‍स जिन्‍होंने अपने फैन से की शादी
1. राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया :-
फिल्मों में आने से पहले ही डिंपल कपाड़िया उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना को अपना दिल दे बैठी थीं। हालांकि बाद में 1973 में राजेश खन्ना ने अपने से आधी उम्र की डिंपल के साथ शादी कर ली।

10 सेलेब्‍स जिन्‍होंने अपने फैन से की शादी
2. दिलीप कुमार और सायरा बानो :-
अभिनेत्री सायरा बानो ने एक बार खुद ही यह बात कबूली थी कि, वह जब 12 साल की थीं तब से दिलीप कुमार की फैन थीं और उन्हें मन ही मन चाहती थीं। हालांकि सायरा का यह सपना भी पूरा हुआ जब उन्होंने दिलीप कुमार संग 1966 में शादी की।

10 सेलेब्‍स जिन्‍होंने अपने फैन से की शादी
3. जीतेंद्र और शोभा :-
बॉलीवुड एक्टर जीतेंद्र की पत्नी शोभा ब्रिटिश एयरवेज में एयर होस्टेस थीं। उस समय जीतेंद्र भी काफी चर्चित एक्टर हुआ करते थे। ऐसे में शोभा भी जीतेंद्र की बहुत बड़ी फैन थीं। बाद में इन दोनों ने शादी भी कर ली।

10 सेलेब्‍स जिन्‍होंने अपने फैन से की शादी
4. जॉन ट्रेवोटा और केली प्रिस्टन :-
हॉलीवुड स्टार जॉन ट्रेवोटा की पत्नी केली ने खुद ही माना था कि, वह जॉन की बहुत बड़ी फैन थीं। हालांकि 13 साल बाद उनका यह सपना पूरा हुआ और केली की शादी जॉन के साथ हो गई।

10 सेलेब्‍स जिन्‍होंने अपने फैन से की शादी
5. टॉम क्रूज और केटी होम्स :-
केटी होम्स भी हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की काफी बड़ी फैन थीं। इन दोनों ने भी 2006 में शादी कर ली।

10 सेलेब्‍स जिन्‍होंने अपने फैन से की शादी
6. जूलिया रॉबर्ट्स और डेनी मॉडर :-
हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स ने भी अपने सबसे बड़े फैन डेनी के साथ 2002 में शादी की।

10 सेलेब्‍स जिन्‍होंने अपने फैन से की शादी
7. निकोलस केज और एलिस किम :-
अमेरिकन एक्टर निकोलस केज ने भी रेस्टोरेंट में काम करने वाली अपनी सबसे बड़ी प्रशंसक एलिस किम के साथ शादी की थी।

10 सेलेब्‍स जिन्‍होंने अपने फैन से की शादी
8. मैट डेमन और लूसियाना बोजन :-
हॉलीवुड एक्टर मैट डेमन ने अपनी फैन लूसियाना के साथ शादी की है। एक बार मियामी में प्रशंसको ने ऑटोग्राफ लेने के लिए मैट को घेर लिया था, तब वहां मौजूद लूसियाना ने उन्हें बचाकर निकाला था।

10 सेलेब्‍स जिन्‍होंने अपने फैन से की शादी
9. पैट्रिक डेंपसे और जिलियन फिंक :-
पैट्रिक डेंपसे ने भी अपने सबसे बड़ी फैन और हेयरस्टाईलिस्ट जिलियन के साथ शादी की है।

10 सेलेब्‍स जिन्‍होंने अपने फैन से की शादी
10. बिली जोए आर्मस्ट्रांग और एड्रिएने नेसर :-
1990 में बिली एक कांसर्ट के दौरान नेसर से मिले थे। नेसर उनकी काफी बड़ी प्रशंसक थी। बाद में दोनों की शादी हो गई।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk