1- अरशद खान
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अरशद खान ने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद जो प्रोफेशन अपनाया वो चौंका देने वाला है। अरशद अब कैब ड्राइवर बन गए हैं।
2- कर्टली एम्ब्रोस
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर कर्टली एम्ब्रोस ने क्रिकेट छोड़ने के बाद संगीत की दुनिया में जाना बेहतर समझा। कर्टली अब पेशे से गिटार बजाते हैं।
3- एंड्रयू फ्लिंटॉफ
कभी क्रिकेट की दुनिया में एंड्रयू फ्लिंटाफ का बहुत नाम हुआ करता था। अब ये पूर्व क्रिकेट पेशे से बॉक्सर बन गया है और रिंग में नाम कमा रहा है।
4- क्रिस लुईस
अपनी बॉलिंग के लिए मशहूर क्रिस लुईस ने क्रिकेट छोड़ने के बाद स्मगलिंग करना शुरु कर दिया। अब स्मगलिंग ही उनका पेशा बन चुका है।
5- क्रिस ओल्ड
कभी मैदान में अपने बल्ले से धाक जमाने वाले क्रिस अब फिश शॉप चला कर अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।
6- डेविड शेफर्ड
इंग्लैंड का यह पूर्व क्रिकेटर किसी जमाने में मैदान में काफी मशहूर हुआ करता था। डेविड ने क्रिकेट का मैदान छोड़ने के बाद चर्च में पनाह ली और बिशप बन गए।
7- डेविड लॉरेंस
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद बॉडी बिल्डिंग को अपनाया और अब डेविड प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर हैं।
8- एडम हॉलिओक
इंग्लैंड के एडम हॉलिआक कभी मैदान में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। क्रिकेट को बॉय-बॉय कहने के बाद एडम फाइटर बन गए।
9- माइक ब्रिअर्ली
माइक ब्रिअर्ली कभी इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला करते थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने पेशे के तौर पर साइकोएनालिस्ट बनना ठीक समझा।
10- सीबी फ्राय
अपनी जानदार बैटिंग के लिए मशहूर इंग्लैंड के सीबी फ्राय क्रिकेट छोड़ने के बाद राइटर बन गए।
Interesting News inextlive from Interesting News Desk