10 घातक हथियार,जो हैं भारत की देन

1- खुकरी

खुकरी पूरे विश्व में गोरखाओं के हथियार के रूप में जाना जाता है। हर गोरखा सैकिन की यूनीफार्म में आप को खुकरी मिल जाएगा। खुकरी एक तेज धार मुड़ा हुआ ब्लेड होता है। बहुत अधिक ताकत के बिना ही यह आसानी से किसी को काट सकता है।

10 घातक हथियार,जो हैं भारत की देन

2- उरूमी

केरला की एक ऐसी तेज धार तलवार है जो फ्लेक्सिबल होती है। उरुमी को चलाना सबसे कठिन होता है। एक छोटी सी गलती और आप खुद का हाथ काट बैठेंगे। यह तलावर स्टील की बनी होती है। इसमे 5 से 6 फुट लंबे ब्लेड लगे होते हैं। इन तलवारों में 32 ब्लेड लगे होते हैं।

10 घातक हथियार,जो हैं भारत की देन

3- दंडपट्ट

दड़पट्ट को मराठाओं का हथियार भी कहा जाता है। यह हथियार एक बार में कई सैनिकों के सिर धड़ से अलग करने की काबीलियत रखता है। अगर आप दो को आपस में जोड़ लें तो यह एक किलिंग मशीन बन जाएगा। महाराज शिवाजी भी इसे चलाने में माहिर थे।

10 घातक हथियार,जो हैं भारत की देन

4- कटार

कटार एक छोटा परंतु बहुत ही तीव्र हथियार होता है। इसे तलावर के टूटे हुए टुकड़ो से बनाया जाता है। इसमे तीन तेजधार ब्लेड होते हैं जो आपस में मिलकर बहुत खतरनाक हो जाते हैं।

10 घातक हथियार,जो हैं भारत की देन

5- बघ नखा

बघ नखा वो हथियार है जिससे वीर शिवाजी महराज ने अफजल खान को मारा था। यह पंजे की तरह होता है। उंगली और अंगूठे की जगह बघ नखे में तेजधार ब्लेड का प्रयोग किया जाता है। शेर के पंजो की तरह यह किसी के भी शरीर से उसके प्राण कुछ पल में ही खींच सकता है।

10 घातक हथियार,जो हैं भारत की देन

6- तलवार

यह तलवार इंडियन वर्जन है। भारतीय तलवार एक तेज धार ब्लेड होता है जो हल्का स मुड़ा होता है। तलवार को पकड़ने के लिए इसमे मुठ्ठा लगाया जाता है। तलवार के एक झटके से गर्दन धड़ से अलग हो जाती है।

10 घातक हथियार,जो हैं भारत की देन

7- कृपाण

कृपाण को सिखों की पहचान माना जाता है। यह एक तेज धार छोटा ब्लेड होता है। जो आगे से थोड़ा मुड़ा हुआ होता है। औरंगजेब द्वारा गुरु तेग बहादुर सिंह को पकड़ने के बाद से हर सिख कृपाण लेकर चलता है।

10 घातक हथियार,जो हैं भारत की देन

8- चक्रम

यह एक तेज धार का चक्र होता है। चक्रम से बचने का कोई तरीका नहीं है। चक्रम को फोर्स के साथ फेका जाता है। चक्रम के रास्ते में जो भी आता है यह उसे आसानी से काट देता है। जो सैनिक चक्रम का प्रयोग करते हैं वो दो चक्र रखते हैं। एक हाथ में और एक हवा में रहता है।

10 घातक हथियार,जो हैं भारत की देन

9- काली

काली को किलो एम्पीयर लाइन इंजेक्टर कहा जाता है। यह एक प्रकार की एंटी मिसाइल टेक्नॉलजी है। इसे डेटोनेट नहीं किया जा सकता है। हवा में वार करने वाली यह एंटी मिसाइल दुश्मन की मिसाइल को पल भर में खत्म कर देती है। इस मिसाइल के बनने के बाद चीन खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है।

10 घातक हथियार,जो हैं भारत की देन

10- ब्रम्होस

ब्रम्होस मिसाइल विश्व की सबसे तेज मिसाइल है। यह मेक 3 की स्पीड से उड़ती है जो आवाज की गति से तीन गुना ज्यादा है। इसके बाद दूसरी मिसाइल यूएस के पास है। जिसकी रफ्तार ब्रम्होस की एक तिहाई है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk