अपने चहेते क्रिकेटर्स के बच्‍चों को कितना पहचानते हैं आप,आइए देखिए

1. सुरेश रैना :

टीम इंडिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना भी पापा बन चुके हैं। पिछले साल जून में रैना के घर एक प्यारी बच्ची ने जन्म लिया। इसका नाम 'ग्रेसिया' रखा गया है। रैना अक्सर अपनी बेटी की तस्वीर टि्वटर पर पोस्ट करते रहते हैं।

अपने चहेते क्रिकेटर्स के बच्‍चों को कितना पहचानते हैं आप,आइए देखिए

2. एम.एस.धोनी :

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी की बेटी जीवा सबसे ज्यादा चर्चित रहती है। धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर अपने टि्वटर एकाउंट पर जीवा की क्यूट तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। धोनी कहीं भी जाते हैं अपनी बेटी को हमेशा साथ में रखते हैं।

अपने चहेते क्रिकेटर्स के बच्‍चों को कितना पहचानते हैं आप,आइए देखिए

3. शिखर धवन :

टीम इंडिया में गब्बर नाम से मशहूर बांए हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन एक बेटे के पिता हैं। धवन के बेटे का नाम जोरावर है।

अपने चहेते क्रिकेटर्स के बच्‍चों को कितना पहचानते हैं आप,आइए देखिए

4. सचिन तेंदुलकर :

अब अगर कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के बच्चों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर के बच्चे हमेशा लाइमलाइट में रहे हैं। सचिन की बेटी सारा और बेटे अर्जुन को अक्सर स्टेडियम में देखा जाता रहा है। हालांकि यह दोनों अब बड़े हो चुके हैं, ऐसे में लोगों की नजर इन पर जरूर रहती है।

अपने चहेते क्रिकेटर्स के बच्‍चों को कितना पहचानते हैं आप,आइए देखिए

5. राहुल द्रविड़ :

टीम इंडिया में दीवार नाम से मशहूर भूतपूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के दो बेटे समित और अन्वय हैं। हलांकि द्रविड़ अपने बच्चों की तस्वीर बहुत कम सामने लाते हैं।

अपने चहेते क्रिकेटर्स के बच्‍चों को कितना पहचानते हैं आप,आइए देखिए

6. सौरव गांगुली :

सौरव गांगुली भी एक बेटी के पिता हैं। गांगुली की बेटी का नाम सना है और वह अब बड़ी हो चुकी हैं। हाल ही में गांगुली ने अपनी बेटी के साथ एक क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

अपने चहेते क्रिकेटर्स के बच्‍चों को कितना पहचानते हैं आप,आइए देखिए

7. वीरेंद्र सहवाग :

अपनी धुंआधार बैटिंग से गेंदबाजों में खौफ पैदा करने वाले वीरेंद्र सहवाग दो बेटों के पिता हैं। आर्यवीर और वेदांत के साथ सहवाग काफी मस्ती करते रहते हैं।

अपने चहेते क्रिकेटर्स के बच्‍चों को कितना पहचानते हैं आप,आइए देखिए

8. युसुफ पठान :

अप्रैल 2014 में जन्मा है यूसुफ पठान का बेटा आयान जो सिर्फ पिता का ही नहीं बल्कि चाचू इरफान पठान का भी लाडला है।

अपने चहेते क्रिकेटर्स के बच्‍चों को कितना पहचानते हैं आप,आइए देखिए

9. आशीष नेहरा :

अपने हौंसले के बल पर टीम इंडिया में वापसी करने वाले पेस बॉलर आशीष नेहरा को ताकत मिलती है अपने दो बच्चों बेटे आरुष और बेटी आरिया से।

अपने चहेते क्रिकेटर्स के बच्‍चों को कितना पहचानते हैं आप,आइए देखिए

10. वीवीएस लक्ष्मण :

टीम इंडिया के वैरी वैरी स्पेशल बल्लेबाज लक्ष्मण दो बच्चों के पिता हैं। लक्ष्मण की बेटी का नाम अचिन्त्य और बेटे का नाम सर्विजीत है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk