दुनिया में कैसे-कैसे गैंग,जिनकी अजब-गजब है कहानी

(1) Imprisoned Gang :- मैरीलैंड के जेलहाउस में बंद एक कैदी की कहानी वाकई अलग है। टेवन व्हॉइट जिसे सजा के तौर पर जेल में बंद किया गया लेकिन उसने यहां रहकर गलत फायदा उठाया। दरअसल टेवन जेल के अंदर ब्लैक गोरिल्ला फैमिली नाम से गैंग चलाता है। जिसके ऊपर आरोप लगा कि वह 13 जेल गार्ड्स के साथ मिलकर जेल के अंदर से स्मग्लिंग करता है। यही नहीं टेलर ने इनमें से 4 महिला गार्ड्स को प्रेगनेंट भी कर दिया था। टेलर का कहना है कि, यह उसकी जेल है और यहां उसका फैसला ही माना जाता है।

दुनिया में कैसे-कैसे गैंग,जिनकी अजब-गजब है कहानी

(2) Female Gulabi Gang :- भारत के एक छोटे से गांव में रहने वाली कुछ महिलाओं ने समाज के सामने अनूठी मिसाल पेश की। 2006 में पिंक साड़ी पहनकर सड़कों पर निकलने वाली ये महिलाएं रेपिस्टों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं। इनका समूह गुलाबी गैंग या पिंक गैंग के नाम से जाना जाता है। ये महिलाएं घरेलु हिंसा और बालात्कार जैसी घटनाओं के खिलाफ मोर्चा संभालती हैं। हाथ में लाठी लेकर प्रदर्शन करना इनकी पहचान है। गैंग लीडर संपल पाल देवी का कहना है कि, हमारा गैंग न्याय के लिए बना है'।

दुनिया में कैसे-कैसे गैंग,जिनकी अजब-गजब है कहानी

(3) Tattooed Disneyland Gang :- यह गैंग इंज्वॉयमेंट का हिस्सा है। यानी कि इसमें शामिल सभी सदस्य मिक्की माउस और डिज्नी कार्टून की ड्रेस पहनकर पार्क या गलियों में घूमते हैं। इनके पूरे शरीर पर टैटू बने रहते हैं। हालांकि गैंग का लीडर अपने इस काम को पॉपुलर बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेता है।

दुनिया में कैसे-कैसे गैंग,जिनकी अजब-गजब है कहानी

(4) Gangsters Use Social Media :- यह एक गैंगस्टर गैंग है, जो अपना आतंक और भय फैलाने के लिए सोशल मीडिया का यूज करता है। आमतौर पर फेसबुक पर यूजर्स कोई अच्छी ही तस्वीर पोस्ट करते हैं। लेकिन इस गैंग के सदस्य इसके उलट हैं। यानी कि ये फेसबुक, इंस्टाग्राम और टि्वटर आदि पर बंदूक के साथ अपनी फोटो डालते हैं।

दुनिया में कैसे-कैसे गैंग,जिनकी अजब-गजब है कहानी

(5) Mexican Cartels :- मैक्िसकन ड्रग वॉर में यूज किए गए नॉर्को टैंक आज भी काफी खतरनाक माने जाते हैं। 2011 में यह खुलेआम दिखना शुरु हो गया था। इस विशालकाय वाहन का नाम “Los Monstruous” (the Monsters) रखा गया था। यह काफी खतरनाक टैंक है, जो मशीन गन और ग्रेनेड से लैस है।

दुनिया में कैसे-कैसे गैंग,जिनकी अजब-गजब है कहानी

(6) Chicago Gangs :- यह एक काफी बड़ा और मुश्िकलभरा फैसला था। जब शिकागो में ट्रैवलिंग वॉयस लॉर्ड्स और इस समय के शिकागो गैंग मेंबर्स ने 2010 में प्रेस कांफ्रेंस करके सबको चौंका दिया था। दरअसल इस शिकागो गैंग का कहना है कि, अगर पुलिस जनता की मदद नहीं करेगी तो यह गैंग विक्टिम की मदद करने हर जगह पहुंच जाएगा। हालांकि इस मीटिंग में उपस्थित एसपी ने इन लोगों को चेतावनी दी थी कि, अगर ग्रुप को कोई मेंबर वॉयलेंस करते पकड़ा जाएगा तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा।

दुनिया में कैसे-कैसे गैंग,जिनकी अजब-गजब है कहानी

(7) Gang Signals :- रॉबट्र जेरेल नील ने एक बार दो राइवल गैंग मेंबर्स को पहचान के तौर पर कोई चिन्ह दिखाया। लेकिन दोनों में से कोई गैंग मेंबर इस चिन्ह को नहीं समझ सका। लेकिन तभी दो बहरे व्यक्ित जो ग्रुप मेंबर नहीं थे, वे आपस में इस साइन लैंग्वेज के चलते बात करते रहे।

(8) Zombie Gang :- मैक्िसको में पुलिस उस वक्त सकते में आ गई थी, जब एक जॉम्बी गैंग ने ज्वेलरी स्टोर पर धावा बोलकर तकरीबन 75,000 डॉलर के गहने उड़ा ले गए। The Walking Dead के नाम से मशहूर यह गैंग काफी खतरनाक माना जाता है। ग्रुप के सभी सदस्य एक डरावने लिबास में रहते हैं।

दुनिया में कैसे-कैसे गैंग,जिनकी अजब-गजब है कहानी

(9) Gangnam Style Gang :- बैंकाक में रहने वाले दो डांस ग्रुप के बीच पॉपुलर डांस 'गंगनम स्टाईल ' को लेरक डांस ऑफ हुआ। यह गाना फेमस साउथ कोरियन रैपर 'साइ' का बनाया गया था। हालांकि जब कंप्टीशन शुरु हुआ तो उसका अंजाम कैसा होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल अगले दिन इन दो ग्रुपों के बीच जमकर गोलियां चलीं।

Courtesy : www.oddee.com

Interesting News inextlive from Interesting News Desk