कोई कुत्‍ते-सांप से भी शादी करता है,ये रही दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादियों की लिस्‍ट
1 . इन्होंने अपना लिया कुत्ते का साथ
इनसे मिलिए, ये हैं अर्जेंटीना में रहने वाली रोमिना पिटन। इन्होंने अपने मंगेतर को सबक सिखाने के बारे में प्लान बनाया। प्लान भी ऐसा कि उफ, कोई भी तौबा कर ले। दरअसल रोमिना के मंगेतर ने अचानक ही उनसे शादी करने से मना कर दिया। फिर क्या था अब तो इनकी जिद थी कि शादी तो वो उसी तारीख पर करेंगे। इसके साथ ही उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड को सबक भी सिखाना था। फाइनली इन्होंने अपने परिवार वालों की मदद से अपने पालतु कुत्ते से ही शादी कर ली।

कोई कुत्‍ते-सांप से भी शादी करता है,ये रही दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादियों की लिस्‍ट
2 . इनको तो भा गया पिज्जा ही
उफ, इनका तो कहना ही क्या। इन्हें अपना पिज्जा ही भा गया। रूस के इस व्यक्ित ने तो पिज्जा से ही शादी कर ली। इसके पीछे कारण बताया जाता है कि लंबे समय से अकेले रहने की वजह से इन्होंने ऐसा किया। इन्होंने साउथ सेंट्रल एशिया के एक पिज्जा स्टोर में पूरे रस्मो रिवाज से अपने फेवरेट पिज्जा के साथ शादी कर ली।


कोई कुत्‍ते-सांप से भी शादी करता है,ये रही दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादियों की लिस्‍ट
3 . इनको पत्थर में दिखा अपना साजन
ट्रेसी एमीन को तो पत्थर में ही अपना साजन नजर आ गया। बता दें कि इन्होंने फ्रांस के एक प्राचीन पत्थर से शादी की। इससे भी चौंकाने वाली बात इन्होंने ये कि ये शादी इन्होंने उस सफेद गाउन को पहनकर की, जिसे इन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार में पहना था। इस पत्थर से शादी करने के पीछे इन्होंने कारण बताया कि इस पत्थर को ये एक प्रोटेक्शन के रूप में देखती हैं।

कोई कुत्‍ते-सांप से भी शादी करता है,ये रही दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादियों की लिस्‍ट
4 . लाश से कर ली शादी
थाईलैंड के चाडिल डिफी ने तो वो कर दिया जो कोई और कर भी नहीं पाएगा। इन्होंने तो अपनी गर्लफ्रेंड की लाश से ही शादी कर ली। दरअसल इनकी गर्लफ्रेंड की एक कार एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। उनके साथ ये हादसा उस वक्त हुआ था जब डिफी ने अपने काम पर ध्यान देने की बात कहकर उनसे शादी करने के लिए मना कर दिया था। उसके बाद एक एक्सिडेंट में उनकी इसी गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। अब इन्हें लगा कि इनसे बड़ी गलती हो गई। अपनी गलती को सुधारने के लिए इन्होंने उसकी लाश से शादी की।


कोई कुत्‍ते-सांप से भी शादी करता है,ये रही दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादियों की लिस्‍ट
5 . एफिल टावर बन गए इनके पति
पेरिस में रहती हैं एरिका। बता दें कि एरिका पूर्व सैनिक रह चुकी हैं। इन्होंने पेरिस की ऐतिहासिक धरोहर को अपनी जिंदगी में जगह दी और शादी कर ली एफिल टावर से। अब एरिका का नाम एरिका ला टावर एफिल है।


कोई कुत्‍ते-सांप से भी शादी करता है,ये रही दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादियों की लिस्‍ट
6 . इनका और सांप का साथ है कितना पुराना
अजीबो-गरीब शादियां करने वालों में भारत का नाम भी पीछे नहीं है। इनसे मिलिए, ये हैं बिमबाला दास। 2006 में इन्होंने कोबरा सांप से शादी कर ली। अब जरा सोचिए कि ये तो घर में रहती हैं और इनका जीवनसाथी बिल में। दोनों भला कैसे मिलते हैं। आपको बता दें कि जब भी इनको अपने साथी से मिलना होता है, तो ये उसके बिल के पास दूध डालती हैं।

कोई कुत्‍ते-सांप से भी शादी करता है,ये रही दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादियों की लिस्‍ट
7 . इन्होंने रचाई बिल्लियों से शादी
अब जरा ब्रिटेन की बार्बरेला से मिल लीजिए। इन्होंने अपनी दो पालतु बिल्लियों से शादी कर ली। इनमें से एक का नाम है स्पाइडर और दूसरी का नाम है लगोसी। इसके बारे में बार्बरेला कहती हैं कि इनका 7 साल पुराना रिश्ता टूटा था। उस समय वो बहुत दुखी थी और खुद को अकेला महसूस कर रही थीं। तभी उन्होंने अपनी बिल्लियों से शादी करने का फैसला किया।


कोई कुत्‍ते-सांप से भी शादी करता है,ये रही दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादियों की लिस्‍ट
8 . इन्होंने ढूंढ निकाला बच्ची के पिता को
ये हैं लंदन में पैदा हुई ऑस्ट्रेलिया की एमीना हार्ट। इन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। एक साल बाद इन्होंने अपनी बच्ची को उसके पिता से मिलाने के बारे में सोचा। काफी खोज की उसकी, तब जाकर उन्हें अपने बच्ची के पिता मिले। ये वो व्यक्ित था जिसके स्पर्म से एमीना मां बनी थी। इनका नाम था स्कॉट एंडरसन।

कोई कुत्‍ते-सांप से भी शादी करता है,ये रही दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादियों की लिस्‍ट
9 . लैपटॉप संग रचाया ब्याह
कोर्ट ने आर्मी के इस व्यक्ित को इनके लैपटॉप के साथ शादी करने से मना कर दिया। इनका नाम है क्रिस सिल्वर। उस समय इन्होंने अपनी मैक बुक से शादी करने को लेकर कोर्ट को मनाया। क्रिस कहते हैं कि वो एक महिला से ज्यादा अपने लैपटॉप के साथ खुश रह सकते हैं।


कोई कुत्‍ते-सांप से भी शादी करता है,ये रही दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शादियों की लिस्‍ट
10 . स्मार्टफोन से कर ली शादी
ये हैं 34 साल के एरोन शेरवेनक। लॉस एंजिलिस के रहने वाले एरोन ने अपने स्मार्टफोन से ब्याह रचाया। 2016 में इन्होंने काले रंग के आईफोन एरोन को अपना लाइफ पार्टनर बना लिया।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk