1. Annie Khalid v/s Anushka Sharma :
एनी खालिद भी अनुष्का शर्मा की तरह काफी टैलेंटेड हैं। पाकिस्तान में जन्मीं एनी ने फिल्म 'आवारापन' का गाना 'माहिया' गाकर रातोंरात चर्चा बटोरी थी। इसके बाद एनी ने कई और बेहतरीन गाने और एलबम गाए हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती देखकर यही कहा जा सकता है, अगर वो एक्टिंग के क्षेत्र में उतरती हैं तो अनुष्का शर्मा जैसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।
2. Mehwish Hayat v/s Deepika Padukone :
खूबसूरत चेहरे और बेहतर आवाज का मिला-जुला रूप हैं मेहविश हयात। मूलरूप से पाकिस्तान में रहने वाली मेहविश हयात कई टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मॉडलिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी हाथ अजमा चुकीं मेहविश बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को टक्कर दे सकती हैं।
3. Iman Ali v/s Kangana Ranaut :
पाकिस्तान की लीड एक्ट्रेस ईमान अली की तुलना कंगना रनाउत से की जाती है। जिस तरह कंगना अलग-अलग तरह के रोल निभाकर फिल्मी पर्दे पर छाई रहती हैं, उसी तरह ईमान अली पाकिस्तान में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी हैं। ऐसे में अगर वह बॉलीवुड में आती हैं, तो यकीनन कंगना के मुकाबले खड़ी हो सकती हैं।
4. Syra Yousuf v/s Kareena Kapoor :
किसी भी एक्टर के लिए यह काफी मुश्किल होगा कि वह करीना कपूर जैसी सफलता पा ले। सायरा युसुफ के अंदर वो जज्बा और काबिलियत दिखती है। एक चैनल में बतौर वीजे काम कर चुकीं सायरा कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। अगर उन्हें कोई मौका मिलता है तो जरूर आगे चलकर वह एक सुपरस्टार बन सकती हैं।
5. Aisha Linnea Akhtar v/s Katrina Kaif :
रेडिया में क्रिकेट कमेंट्री करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा लिनिया की खूबसूरती के चर्चे काफी दूर तक हैं। मासूम चेहरा और प्यारी मुस्कान के साथ लोगों का दिल जीतने वाली आयशा के लिए बॉलीवुड में आना अन्य एक्ट्रेसेज के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। खासतौर पर कटरीना कैफ को टक्कर जरूर दे सकती हैं।
6. Sara Loren v/s Priyanka Chopra :
प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखने वाली सारा लॉरेन ने 'मर्डर 3' जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अगर उन्हें आगे और मौके मिलते हैं, तो वह प्रियंका को पछाड़ सकती हैं।
7. Mahira Khan v/s Shraddha Kapoor :
फिल्म रईस में शाहरुख खान के साथ काम करके चर्चा में आईं माहिरा खान काफ टैलेंटड हैं। पाकिस्तान की यह अभिनेत्री बॉलीवुड में काफी ऊंचा नाम कमा सकती है। ऐसे में माहिरा के आने से सबसे ज्यादा खतरा श्रद्धा कपूर को हो सकता है।
8. Mahnoor Baloch v/s Sonakshi Sinha :
कम उम्र में शादी होने के बावजूद महनूर बलोच ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है। बलोच ने कई पाकिस्तानी टीवी सीरियलों में काम किया है। इसके अलावा वह खुद को एक शो प्रोड्यूस और डॉयरेक्ट करती हैं। ऐसे में माना जाता है कि अगर बलोच भारत आती हैं, तो वह अच्छा खासा नाम कमा सकती हैं।
9. Humaima Malick v/s Yami Gautam :
हुमैमा मलिक ने 14 साल की उम्र में ही मॉडलिंग शुरु कर दी थी। इसके बाद धीरे-धीरे वह कई बड़े ब्रांड के साथ जुड़ीं। ऐसे में हुमैमा अगर बॉलीवुड आती हैं तो उनका करियर काफी ऊपर जा सकता है।
10. Saba Qamar v/s Alia Bhatt :
कई टीवी सीरियल और कॉमेडी शो में नजर आ चुकीं सबा कमार बॉलीवुड में आने की इच्छा रखती हैं। हालांकि उनके टैलेंट और खूबसूरती में कोई शक नहीं है, अगर वो यहां आती हैं तो कई बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर दे सकती हैं।
Source : grabhouse.com
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk