ऐसे में बीबीसी अर्थ पाठकों के लिए लाया है वो तस्वीरें जिनमें विशाल पृथ्वी के अद्भुत नज़ारे क़ैद हैं।

ऊपर दिख रही तस्वीर गियानमार्को विची की है। इटली के फ़ोटोग्राफ़र विची ने आइसलैंड के शहर हॉफ्न में ग्रीन नॉर्दन लाइट्स की ये तस्वीर ली है।

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

आइसलैंड का वाटनायोकुल ग्लेशियर। क्रेडिट- गियानमार्को विची।

विची की दूसरी तस्वीर वाटनायोकुल ग्लेशियर की है। आइसलैंड का ये सबसे बड़ा ग्लेशियर है और देश के 8 फ़ीसदी इलाके में फैला हुआ है। यह यूरोप का भी सबसे बड़ा ग्लेशियर है।

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

ग्रीनलैंड की आइसशीट। क्रेडिट- जोसेफ़ कुक।

ये तस्वीर ब्रिटेन की डर्बी यूनिवर्सिटी के जियो-साइंस के लेक्चरर जोसेफ़ कुक ने ली है। कुक ने इस तस्वीर के बारे में बताया, "यहां की बर्फ़ की सतह रोज़ाना नाटकीय ढंग से बदलती है। यह बदलाव इस तरह का होता है कि आज जहां झील और तालाब हैं, कुछ दिन बाद वे वहां से गायब हो जाते हैं।"

मुंबई के कुंतल जोयशर शौकिया तौर पर फ़ोटोग्राफ़ी करते हैं। पेशे से कंप्यूटर साइंटिस्ट कुंतल का पैशन पर्वतारोहण है।

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

माउंट एवरेस्ट की हिम दरार. क्रेडिट- कुंतल जोयशर।

उन्होंने ये तस्वीर 24 अप्रैल, 2015 को नेपाल की तरफ़ से माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान ली। इसके अगले ही दिन नेपाल में भयावह भूकंप आया।

कैंप एक से कैंप दो की चढ़ाई के दौरान कुंतल ने ये तस्वीर खींची थी। उनका कहा था, "इसे लेते वक्त कुछ ख़तरा जरूर था। लेकिन मैंने सावधानीपूर्वक ये तस्वीर ली।"

भूकंप के अगले दिन कुंतल और उनकी टीम एवरेस्ट बेस कैंप की ओर लौट रहे थे, तभी भूकंप आया था। उन्होंने कहा, "मेरे कैंप को हिमस्खलन की मार सहनी पड़ी। हमारे टैंट नष्ट हो गए, लेकिन हम सुरक्षित निकल आए।"

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

कज़ाकिस्तान की घाटी की तस्वीर। क्रेडिट- जैकरी कॉफ़रान।

मिसौरी के बायोलॉजिकल एंथ्रोपोलोजिस्ट जैक कॉफ़रन ने ये तस्वीर ली है। अब वे कामकाज के सिलसिले में कज़ाकिस्तान में रहते हैं और वहीं काम करते हैं। इस घाटी की चट्टानें छोटे टुकड़ों से लेकर कार के आकार तक की होती हैं।

कॉफ़रान कहते हैं, "मैं नंबर से ज़्यादा भूगर्भ विज्ञान के नज़रिए से घाटी की खासियत को कैमरे में क़ैद करना चाहता था।"

पश्चिमी कज़ाकिस्तान एक समय पानी के अंदर था। यही वजह है कि यहां पत्थरों और जीवाश्म में विभिन्न प्रकार की खासियतें दिखाई देती हैं।

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

पश्चिमी कज़ाकिस्तान से नजर आ रही आकाशगंगा। क्रेडिट- जैकरी कॉफ़रान।

जैक ने पश्चिमी कज़ाकिस्तान में घाटी से आकाशगंगा की ये तस्वीरें 30 सेकेंड के एक्सपोज़र से ली थीं।

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

दक्षिण अफ्रीका की डॉल्फिन। क्रेडिट- अन्ना फिलिप्स।

इंग्लैंड के बक्सटन में जन्मी प्रोफ़ेशनल फ़ोटोग्राफ़र अन्ना फ़िलिप्स ने बॉटलनोज़ डॉल्फिंस की ये तस्वीर दक्षिण अफ्रीका के गैनसबाई में की ली थी।

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

बरमूडा में समुद्रतट पर विशालकाय व्हेल। क्रेडिट- पियरांगलो लानफ्रांची।

बरमूडा ट्रायंगल व्हेल की ये ख़ूबसूरत सी तस्वीर पियरांगलो लानफ्रांची ने ली है।

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

मेक्सिको में व्हेल। क्रेडिट- मैट कार्टर।

व्हेल की ये तस्वीर मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया के समुद्री इलाके में मैट कार्टर ने ली। पीएचडी के छात्र मैट कार्टर ने कहा, "हमने जिस नज़दीकी से ये तस्वीरें लीं, वह बेहद ख़ास था।"

पृथ्वी की 10 हैरान कर देने वाली तस्वीरें

मैट कार्टर ने कहा, "हम लोग ख़ुशी से उछलने लगे थे। पागल हो गए थे। इसकी ऊर्जा देखते बनती है। इसके सामने हम सब बौने नजर आ रहे थे।"

Interesting News inextlive from Interesting News Desk