1. आजादी नहीं खोना चाहते

बैचलर लाइफ में आप अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। जहां मन चाहें घूम सकते हैं जितने बजे सोकर उठें कोई कुछ कहने वाला नहीं। कोई आपको रोकने-टोकने वाला नहीं होगा। पर अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड होगी तो फिर आपको काफी चीजों से समझौता करना पड़ेगा। आपके सिंगल होने का एक कारण यह भी हो सकता है कि आपको इंतजार करना पसंद न हो। आप नहीं चाहते कि आपकी गर्लफ्रेंड तैयार हो रही है और आप घंटों इंतजार करें, जबकि क्रिकेट का कोई अहम मैच छूट रहा हो।

2. आप बोरिंग भी हो सकते हैं

अगर आप हमेशा पुरानी यादों में खोए-खोए रहते हैं। कोई पुराना दुख दर्द हो, जिससे बाहर आना आपको पसंद नहीं। अगर वाकई ऐसा है तो आपका लटका हुआ चेहरा आपके आसपास के लोगों को भी सुस्त बना सकता है। भले ही आपके पास उन्हें सुनाने के लिए कुछ अच्छी कहानियां हो, पर कुछ समय बाद वह बोर करने लगती है। याद रखिए अगर आप लड़की को हंसा सकते हैं, तो फिर आप उनसे कुछ भी करवा सकते हैं।

3. कहीं खुद से ज्यादा है प्रेम

सिंगल रहने की एक वजह यह भी हो सकती है कि आप खुद के प्यार में इतने घिर गए हैं कि कोई भी दूसरी चीज आपको खुशी नहीं देती है। यहां तक कि अगर आप किसी हॉट लड़की से भी मिलते हैं तो आपको लगता है कि आप उनसे ज्यादा हॉट हैं। दूसरों में दोष निकालना तो बेहद आसान है। पर सबसे मुश्किल है खुद में कमी निकालना। अगर आप इसी श्रेणी में आते हैं तो फिर आप समझ गए होंगे कि क्यों आप अभी तक रिलेशनशिप में नहीं आ पाए हैं।

4. लड़कियों से ज्यादा गेमिंग प्यारा है

नई पीढ़ी में कंप्यूटर गेम का काफी क्रेज है। यहां तक कि अगर काम से थोड़े समय के लिए भी ब्रेक मिले तो गेमिंग में लग जाते हैं। विलेन को मारना, रेस में फर्स्ट आना और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर ही आप खुश हैं, तो जाहिर है आपको किसी लकड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप किसी लकड़ी को आकर्षित कर भी लें, तो जल्द ही आपको या तो खुद को या फिर उन्हें बदलना होगा।

5. कमिटमेंट करना

अगर आपने सिंगल रहने का कमिटमेंट ही कर लिया है तो फिर कोई लड़की आपकी जिंदगी का हिस्सा कैसे हो सकती है। लड़कियां कमिटमेंट को लेकर काफी सेंसेटिव होती हैं। लड़कियों के मन में इस बात को लेकर भी असुरक्षा की भावना होती है कि कहीं आप किसी अच्छे के लिए उन्हें छोड़ न दें। इसलिए रिलेशनशिप में कमिटमेंट काफी मायने रखता है। लड़किया भरोसेमंद लड़कों को पसंद करती है, जो रिलेशनशिप से ज्यादा किसी दूसरी चीजों को महत्व न देता हो।

6. जॉब का न होना, आर्थिक स्थिति कमजोर

ऐसा नहीं नहीं है कि सारी लड़कियां गिफ्ट की भूखी होती है। हां इतना जरूर है कि हर लड़की बाहर घूमना पसंद करती है। बाहर जाने का मतलब है कि आप खाने के लिए कुछ खरीदेंगे या फिर कहीं किसी मॉल में फिल्म देखेंगे। अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं तो फिर यह एक महंगा सौदा साबित हो सकता है। अब जाहिर है, अगर आपके पास पैसे नहीं होंगे तो आप रिलेशनशिप में आने के बारे में भी नहीं सोचेंगे।

7. क्या आप एक शरीफ लड़के हैं?

अगर आप सोचते हैं कि विनम्र, मददगार और दयालु होने पर लड़कियों आपको पसंद करेंगी, तो आप एक बार सच्चाई को परख लीजिए। होता यह है कि शरीफ लड़के लड़कियों के साथ सहज होने में ज्यादा समय लगाते हैं। कई बार तो यह समय इतना ज्यादा होता है कि लड़कियों किसी और को ढूंढ लेती हैं। साथ ही लड़कियों की नजर में बहुत ज्यादा शरीफ होने का मतलब बहुत ज्यादा कमजोर होना भी होता है। जरूरी है कि जब किसी दूसरे व्यक्ति से आपका सामना हो तो कठोर पहलू भी लड़की को दिखे। लड़की चाहती है कि अगर कभी हाथापाई की नौबत आ जाए तो आप उनकी रक्षा कर सकें।

8. आप खुद को बहुत ज्यादा स्मार्ट मानते हैं

लड़कियां विनम्रता को पसंद करती है। अगर आप हमेशा खुद को अप्रिय बनाए रखेंगे तो फिर आप सिंगल ही रहेंगे। आमतौर पर ओवरस्मार्ट लड़के किसी के बोलने के क्रम में जरूर टोकते हैं। वे या तो कड़वे कमेंट करेंगे या फिर ऐसे वाहियात जोक्स सुनाएंगे, जिसपर किसी को भी हंसी नहीं आएगी। आप लड़कियों के लिए एक चुभने वाली चीज बन जाते हैं। इसलिए किसी लड़की के बारे में तब तक न सोचें, जब तक कि आप एक अच्छे श्रोता न बन जाएं।

 9. आपकी संगत कैसी है

किसी भी व्यक्ति को इस बात से परखा जाता है कि उनकी संगत किन लोगों के साथ है। लड़कियां भी लड़कों को परखने के लिए ऐसा ही करती हैं। अगर आपके दोस्त लंपट किस्म के हैं और आप उनके जैसे नहीं हैं, तो भी आपको कोई लड़की नहीं मिलेगी। अपने दोस्तों के घटियां व्यवहार की कीमत हर बार आपको चुकानी होगी। इसलिए तय करें कि आपको क्या चाहिए।

10. कहीं आप लापरवाह तो नहीं

आप सेविंग करना और नहाना पसंद नहीं करते हैं, आपने लंबे समय से बाल नहीं कटवाए हैं, आप न ही ठीक ढंग से टी-शर्ट पहनते हैं और न ही उसे नियमित रूप से धोते हैं, बचा हुआ खाना आपके रूम में यहां-वहां बिखरा पड़ा है। एक बात जान लीजिये कि इस स्थिति में कोई लड़की आपकी जिंदगी में नहीं आ सकती। अच्छा होगा कि आप खुद को साफ़-सुथरा और अच्छे लुक में रखें।

inextlive from Relationship Desk

Relationship News inextlive from relationship News Desk