- एमडीए वीसी ने 11 कर्मचारियों को किया सस्पेंड

- एमडीए अधिकारी व कर्मचारी संघ आया आमने- सामने

- एक दिन पहले एमडीए कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष हो चुका है गिरफ्तार

मेरठ : एमडीए कर्मचारी संघ और एमडीए अधिकारियों के बीच बदसलूकी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एमडीए वीसी ने हंगामा कर रहे 11 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया, जबकि कर्मचारी संघ का कहना है कि यह आरपार की लड़ाई है। फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने वाले एमडीए अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

क्या है मामला

शनिवार को एमडीए कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने एमडीए वीसी योगेंद्र यादव व अन्य अधिकारियों का घेराव करते हुए उनके साथ बदसलूकी की थी। एमडीए अपर सचिव बैजनाथ सिंह ने सिविल लाइन थाने में 20 कर्मचारियों को नामजद करते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया था। रविवार को सिविल लाइन पुलिस ने एमडीए कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सुशील त्यागी व बलराम को गिरफ्तार कर लिया।

खंगाल रहे फुटेज

सोमवार को एमडीए वीसी योगेंद्र यादव ने हंगामा व बदसलूकी करने वाले 11 कर्मचारियों को चिंहित करते हुए सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। बाकि आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज में खंगाला जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

----------

मची रही खलबली

एमडीए अधिकारियों व कर्मचारियों की जंग खुलकर सामने आ गई है। सोमवार को काफी कम संख्या में कर्मचारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तालाबंदी का प्रयास किया। इसके बाद वीसी के खिलाफ नारेबाजी भी की। एमडीए अधिकारियों ने पुलिस बल बुला लिया, जिसके चलते दिन भर पुलिस बल तैनात रहा।

---------

कमिश्नर का आदेश

एसएसपी जे। रविंद्र गौड़ का कहना है कि कमिश्नर डॉ। प्रभात कुमार के आदेश पर एमडीए कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने आदेश पर ही कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि बाकि नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

------

600 कर्मचारी है एमडीए में

अपर सचिव बैजनाथ सिंह का कहना है कि एमडीए में 600 कर्मचारी है। जिसमें अधिकतर कर्मचारी अवकाश पर थे। इसलिए सोमवार को कम कर्मचारी ड्यूटी पर आए।

-----

हंगामा करने वाले 11 कर्मचारियों को विभागीय कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।

-बैजनाथ सिंह अपर सचिव

कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाशत नहीं किया जाएगा। एमडीए अधिकारियों के खिलाफ प्रदेश के सभी कर्मचारी संघ मोर्चा खोलेंगे।

बनी सिंह चौहान कर्मचारी संघ महामंत्री