PATNA: राजधानी में चोरी की वारदातें एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। इस बार शातिर चोरों ने बुलेट के शोरूम को निशाना बनाया है। ताला तोड़ कर अपराधियों ने शोरूम में रखे क्फ् लाख रुपए कैश उड़ा लिया। इसके साथ ही करीब भ् लाख रुपए के हेलमेट, टी-शर्ट और लेग गार्ड सहित कई और कीमती सामान पर भी हाथ साफ कर दिया।

कहां हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक पाटलिपुत्रा इलाके में साई मंदिर के पास मेन रोड पर बुलेट की शोरूम है। अपराधियों ने सोमवार की देर रात क् से ख् बजे के बीच में घटना को अंजाम दिया। चोरी की बात तब सामने आई, जब गार्ड शोरूम को खोलने पहुंचा था। वो मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पहुंचा। तब उसकी नजर शटर के टूटे हुए लॉक पर पड़ी। फिर इसकी जानकारी उसने शोरूम के मालिक को दी।

- चार दिनों का था कैश

शोरूम के मालिक प्रतीक सिंह है। जो राजीव नगर रोड नंबर क्ब् में रहते हैं। गार्ड की सूचना पर वो तुरंत पहुंचे। चेक किया तो काउंटर में रखा क्फ् लाख रुपए कैश और भ् लाख के सामान गायब था। प्रतीक के अनुसार ब् दिनों का कैश कलेक्शन था। शुक्रवार से ही कैश जमा हो रहा था। लेकिन शनिवार से लेकर सोमवार तब बैंक बंद थे। इस कारण मंगलवार को बैंक में कैश डिपोजिट करने की तैयारी थी।

- क्यों बंद कर देते थी सीसीटीवी कैमरा

जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्रा थाने की पुलिस पहुंची। छानबीन की तो पता चला कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरा है, लेकिन वारदात के वक्त बंद था। हैरत वाली बात यह है कि रात में घर जाते वक्त डेली प्रतीक खुद सीसीटीवी कैमरे को बंद कर देते थे। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि वो ऐसा क्यों करते थे?