दो नहीं,तीन शादियां कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्‍स

1 . करन सिंह ग्रोवर :

हाल ही में बॉलीवुड के एक्सक्लूसिव क्लब में शामिल हुए एक्टर करन सिंह ग्रोवर। बता दें कि करन भी शामिल हैं इस कतार में। इन्होंने पहली शादी 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की। ये शादी सिर्फ 10 महीने टिकी। इसके बाद 2012 में इन्होंने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की। इस कपल के बीच आए डिफ्रेंसेस ने दोनों को 2014 में अलग कर दिया। इसके बाद अब 30 अप्रैल 2016 को करन की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु से हुई।

दो नहीं,तीन शादियां कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्‍स

2 .  विनोद मेहरा :

60 के दशक में एक्टर विनोद मेहरा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना बॉलीवुड कॅरियर शुरू किया। इसके बाद इन्होंने 70 से 80 के बीच में कई जबरदस्त फिल्मों में लीड रोल प्ले किया। इसी दौरान इन्होंने तीन शादियां भी की। इनकी पहली शादी मीना ब्रोका के साथ हुई। ये शादी लंबे समय तक न टिक सकी। इसके बाद इनके अफेयर की चर्चा एक्ट्रेस रेखा के साथ भी काफी समय तक रही। ये अफेयर भी लंबे समय तक नहीं चला क्योंकि इनकी दूसरी शादी बिंदिया गोस्वामी के साथ हो गई। कुछ महीनों में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 1988 में इन्होंने तीसरी शादी की किरन से। किरन के साथ इन्होंने 1990 में आखिरी सांस तक साथ निभाया।

दो नहीं,तीन शादियां कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्‍स

3 . नीलिमा अजीम :  

जी हां, शाहिद कपूर की मां एक्ट्रेस नीलिमा अजीमा। नीलिमा ने भी तीन शादियां की। इनकी पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई। इन्हीं के बेटे हैं शाहिद कपूर। शाहिद के होने के कुछ दिनों बाद 1984 में इनका पंकज कपूर से तलाक हो गया। इसके बाद इन्होंने एक्टर राजेश खट्टर से शादी की। राजेश के साथ इनके एक बेटा और एक बेटी है। इनके साथ भी इनकी शादी ज्यादा नहीं टिकी। 2001 में इनका भी तलाक हो गया। इसके बाद 2004 में इनकी शादी उस्ताद राजा अली खान से हुई।

दो नहीं,तीन शादियां कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्‍स

4 . किशोर कुमार :

बॉलीवुड में सिंगर से एक्टर बने किशोर कुमार के नाम से तो हर कोई वाकिफ होगा। किशोर कुमार की पहली शादी रूमा गुहा से हुई। इनसे एक बेटे का जन्म होने के बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद इन्हें एक्ट्रेस मधुबाला से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। 1969 में मधुबाला की मौत के बाद इन्होंने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी कर ली। ये शादी भी कम समय चली। आखिर में इन्होंने एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से शादी की।

दो नहीं,तीन शादियां कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्‍स

5 . कबीर बेदी :

70 साल के हो चुके इस एक्टर ने हाल ही में परवीन दुसांज से चौथी शादी की। इनकी पहली शादी ओडिसी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई। इनसे इनको दो बच्चे मिले। इसके बाद इन्होंने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रीस से दूसरी शादी की। सुसान से अलग होने के बाद इनकी तीसरी शादी टेलीविजन प्रेजेंटर निक्की से हुई।

दो नहीं,तीन शादियां कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्‍स

6 . विधु विनोद चोपड़ा :

बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां की। इनकी पहली शादी फिल्म एडिटर रेनू सलूजा से 70 के दशक में हुई। इसके बाद इनकी दूसरी शादी शबनम सुखदेव से हुई। शबनम से अलग होने के बाद इनकी तीसरी शादी 1990 में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से हुई। अब दोनों फिलहाल साथ हैं।

दो नहीं,तीन शादियां कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्‍स

7 . कमल हासन :

एक्टर कमल हासन ने पहली शादी क्लासिकल डांसर वाणी गणपति से 1978 में की। दस साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कमल हासन ने 1988 में एक्ट्रेस सारिका से दूसरी शादी की। इनसे इनको दो बच्चियां मिलीं। सारिका से अलग होने के बाद वह एक्ट्रेस गौतमी के साथ रहने लगे। वैसे अभी ये पूरी तरह से कन्फर्म नहीं है कि दोनों ने शादी की या नहीं।

दो नहीं,तीन शादियां कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्‍स

8 . संजय दत्त :

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा से हुई। 1996 में रिचा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद 1998 में इन्होंने रिया पिल्लई से शादी की। 7 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। इनके बाद 2008 में इन्होंने मान्यता दत्त से शादी कर ली, जो आज भी फल-फूल रही है। मान्यता और संजय के दो बच्चे भी हैं। एक बेटा और एक बेटी।

दो नहीं,तीन शादियां कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्‍स

9 . अदनान सामी :

सिंगर अदनान सामी ने पहली शादी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से की। शादी के तीन साल बाद दोनों अलग हो गए। उसके बाद इन्होंने दुबई की लड़की सबाह गलदारी से शादी की। इनसे 2009 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद इन्होंने जर्मन लड़की रोया फरयाबी से शादी की।

दो नहीं,तीन शादियां कर चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्‍स

10 . सिद्धार्थ रॉय कपूर :

एक टीवी चैनल के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर भी दो बार तलाक ले चुके हैं। इनकी पहली पत्नी इनकी बचपन की दोस्त थी। इसके बाद इन्होंने दूसरी शादी टेलीविजन प्रोड्यूसर से की। 2008 में दोनों अलग हो गए। आखिर में 2011 में इन्होंने एक्ट्रेस विद्या बालन से तीसरी शादी की।

Entertainment Newsinextlive fromEntertainment News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk