- परिजनों ने लगाया पड़ोसी महिला पर आरोप

- चोरी के आरोप में जेल जा चुका था मृतक

- 30 मई को होनी है बहन की शादी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

AGRA। एत्माउद्दौला क्षेत्र में घर के बाहर किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई, परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर आरोप लगाया है। थाना एत्माउद्दौला नगला किशन लाल निवासी क्7 वर्षीय दीपू पुत्र राम अवतार अपने पिता के साथ ढलाई का काम करने जाता था। वह वेडनसडे नाइट को घर के आंगन में सो रहा था। परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। रात्रि करीब डेढ़ बजे उसकी मां चंद्रकांता नीचे आई तो उसने दीपू को घर के बाहर नाली के पास पड़ा देखा। यह देख उसके होश उड़ गए।

पड़ोसी महिला पर आरोप

परिजनों ने उसकी बॉडी देखकर गला घोटने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि उसके गले पर निशान पड़े हुए थे। उनका पड़ोस की महिला से नाली को लेकर विवाद चला आ रहा है। वह कई बार इस बात को लेकर विवाद कर चुकी है। मृतक के पिता का कहना था कि पड़ोसी महिला दीपू पर उसकी लड़की को छेड़ने का आरोप लगाती थी। इस मामले में दो महीने पहले आसपास के लोगों की पंचायत भी हो चुकी है। उस दौरान राजीनामे की बात पर वह भड़क गई थी। उसने उसे भगाने को बोला था साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी के बाद दीपू को अपने किसी रिश्तेदार के यहां इरादत नगर क्षेत्र में भेज दिया था। बहन की शादी के चलते वह घर आया हुआ था।

पुलिस ने की महिला से पूछताछ

थाना एत्माउद्दौला पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर शक के घेरे में आई महिला से पूछताछ भी की थी लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया था। एसओ एत्माउद्दौला का कहना था कि हत्या की बात अभी नहीं की जा सकती पुलिस को अभी ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। साथ ही पुलिस ने बताया कि मृतक दीपू पिछले वर्ष चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

घर में था शादी का माहौल

मृतक के पिता रामअवतार ने बताया कि दीपू की बहन की शादी तय हो चुकी है। फ्0 मई को उसकी बारात आनी है। खुशी की जगह घर में मातम का माहौल बना हुआ है।