धीरे धीरे से चुरायेगा आप का दिल
बॉलीवुड फैशन क्वीन सोनम कपूर और सुपरकूल ऋतिक रौशन अगर साथ में रोमांस करें तो देखना तो बनता है बॉस। जनाब हम बात कर रहे हैं यो यो हनी सिंह के गाने धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना, धीरे धीरे से मेरे दिल को चुराना। इस गाने में ऋतिक ने एक अमीर खानदान के इकलौते लड़के का किरदार निभाया है वहीं सोनम एक आम लड़की बनी हैं। सोनम की चुलबुली अदायें ऋतिक का दिल जीत लेती हैं। फिर क्या शुरु होता है प्यार मोहब्बत का खेल।

 


गाने को मिले 20 करोड़
बॉलीवुड रैपर हनी सिंह का सुपरहिट गाना धीरे धीरे से इन यूट्यूब पर संसेशन बना हुआ है। इस गाने को 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। भारतीय संगीत में यह एक नया रिकॉर्ड है। ये फिल्म ‘आशिकी’ के गाने का रीमेक है। इसे खूबसूरत संगीत के साथ अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। गाने में यो यो ने रैप किया है। यह गाना यू-ट्यूब पर 20 करोड़ व्यूज के साथ ही सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk