RANCHI: शहर में बनाए गए ख्0 मॉड्यूलर टॉयलेट्स मंगलवार से चालू कर दिए जाएंगे। स्वच्छता सर्वे के तहत रांची में ख्0 जनवरी से टीम इंस्पेक्शन के लिए आएगी और तीन दिनों तक विभिन्न स्थानों पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेगी। साथ ही टीम के मेंबर्स लोगों से सवाल भी पूछेंगे। उसी के हिसाब से रांची को स्वच्छता के लिए मा‌र्क्स मिलेंगे। एएमसी विद्यानंद शर्मा पंकज ने बताया कि सिटी में टोटल 80 माड्यूलर टॉयलेट्स बनाए गए हैं, जिसमें से ख्0 पूरी तरह से तैयार हैं, जो चालू कर दिए जाएंगे।

पासा कंपनी करेगी मेंटेनेंस

उन्होंने बताया कि इन टॉयलेट्स का मेंटेनेंस फिलहाल पासा कंपनी को ही दिया गया है। इस काम के लिए कंपनी को नगर निगम भुगतान करेगा। वहीं मेंटेनेंस के लिए पानी की व्यवस्था रांची नगर निगम कराएगा। कुछ दिनों में इसका टेंडर हो जाएगा, तो फिर एजेंसी को मेंटेनेंस की जिम्मेवारी सौंप दी जाएगी।

जापान के कांसुलेट जनरल डीजीपी से मिले

जापान के कांसुलेट जनरल मासायूकी टागा ने सोमवार को झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय से शिष्टाचार मुलाकात की। डीजीपी ने उनके पदाधिकारियों के झारखंड भ्रमण में सुरक्षा देने की बात कही। युनिफाईड डायल क्00 सिस्टम एवं डीजीपी कन्ट्रोल के माध्यम से सूचना देने के लिए कहा गया है। वहीं, डीजीपी ने झारखण्ड ने पुलिसकर्मियों को जापानी भाषा सिखाने का अनुरोध कांसुलेट जनरल से किया, ताकि भाषा से बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। साथ ही टागा ने झारखंड में जापानियों की सुरक्षा-व्यवस्था पर संतोष जताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए विचार करने की बात कहीं। मौके पर झारखंड पुलिस के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।