(1) Dil Dhadakne Do :- जोया अख्तर की इस फिल्म में अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, शेफाली शाह और राहुल बोस महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से पंजाबी फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है। जोकि एक क्रूज ट्रिप पर जाता है, जहां पर फन के साथ-साथ इमोशनल का फुल डोज मिलता है। इस फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा है।

(2) Happy New Year :- शाहरुख खान की यह लेटेस्ट फिल्म है, जिसे फराह खान ने डायरेक्ट किया था। इसमें शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, विवान शाह, सोनू सूद और जैकी श्रॉफ मौजूद थे। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था।

(3) Race 2 :- 
एक्शन-थ्रिलर फिल्म Race 2 भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें सैफअली खान, जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडीज और अमीषा पटेल जैसे स्टार्स शामिल थे। यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

(4) Zindagi Na Milegi Dobara :- जोया अख्तर की अवार्ड-विनिंग फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' भी सितारों से सजी थी। इसमें ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर, कटरीना कैफ और कल्िक कोचलीन जैसे स्टार्स शामिल थे। यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

(5) 3 Idiots :- बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में शामिल 3 Idiots भी मल्टी-स्टारर फिल्म थी। इसमें आमिर खान, करीना कपूर, आर.माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी, ओमी वैद्य और मोना सिंह जैसे स्टार्स फिल्म का हिस्सा थे।

ये 20 फिल्‍में एक-दो नहीं बल्‍िक कई कलाकारों के रहते हुईं हिट
(6) Rang De Basanti :- यूथ के दिलों को छूकर निकली Rang De Basanti आज भी फैंस को पसंद आती है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ नारायन, शरमन जोशी, सोहा अली खान, वहीदा रहमान, आर.माधवन, कुणाल खेमू और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार शमिल थे।

(7) Dhoom series :- धूम सीरीज की अभी तक 3 फिल्में आ चुकी हैं, जिसमें कि कई सितारे मौजूद रहे हैं। यश राज के प्रोडक्शन में बनी धूम फिल्में दर्शकों को बहुत पसंद आती हैं। इसके फर्स्ट पार्ट में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ईशा देओल और रिमी सेन थीं। जबकि बाद वाली सीरीज में जॉन की जगह ऋतिक और आमिर खान आ चुके हैं।

(8) Raajneeti :- प्रकाश झा की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'राजनीति' भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसमें अजय देवगन, नाना पाटेकर, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेई और नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े-बड़े कलाकार मौजूद थे।

(9) Dil Chahta Hai :- फरहान अख्तर की इस फिल्म में आमिर खान, सैफअली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार मौजूद थे।

(10) Mohabbatein :- प्यार और रोमांस से भरी फिल्म Mohabbatein दर्शकों को खासा पसंद आई। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, जिम्मी शेरगिल, शमिता शेट्टी, किम शर्मा और प्रीति झिंगयानी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

(11) Hum Saath Saath Hain :- यह एक पारिवारिक फिल्म थी। जिसमें सलमान खान, सैलअली खान, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, मोनीश बहल और नीलम कोठारी जैसे स्टार मौजूद थे।

ये 20 फिल्‍में एक-दो नहीं बल्‍िक कई कलाकारों के रहते हुईं हिट
(12) Kabhi Khushi Kabhie Gham :- तीन जेनरेशन की कहानी बयां करती यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। करन जौहर की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे सितारे मौजूद थे।

(13) Golmaal series :- रोहित शेट्टी ने गोलमाल सीरीज की 3 फिल्में फिल्मी पर्दे पर उतारीं। इनमें अजय देवगन, तुषार कपूर और अरशद वारसी तीनों फिल्मों का हिस्सा थे जबकि करीना कपूर और श्रेयस तलपड़े बाकी दो पार्ट में थे।

(14) All The Best :-
कॉमेडी फिल्मों में मल्टी-स्टारर होना आम बात है। 2009 में आई फिल्म 'आल द बेस्ट' भी मल्टी-स्टारर थी। इसमें संजय दत्त, अजय देवगन, फरदीन खान, बिपासा बसु और मुग्धा गोडसे मौजूद थीं।

(15) No Entry :- अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपासा बसु, लारा दत्ता, ईशा देओल और सेलिना जेटली शामिल थी।

(16) Housefull series :- इसमें दो पार्ट बने थे। पहली फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, रितेष देशमुख, लारा दत्ता और जिया खान शामिल थीं। जबकि दूसरे पार्ट में अक्षय, असिन, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीस, रिषी कपूर और रणधीर कपूर जैसे बड़े कलाकार मौजूद थे।

ये 20 फिल्‍में एक-दो नहीं बल्‍िक कई कलाकारों के रहते हुईं हिट
(17) Sholay :- रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म मानी जाती है। इसमें धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी और अमजद खान जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे।

(18) Waqt :- यह हिंदी सिनेमा की पहली मल्टी-स्टारर फिल्म कही जाती है। इसमें सुनील दत्त, राज कुमार, शशि कपूर, साधना, बलराज साहनी, शर्मिला टैगोर जैसे कई सितारे मौजूद थे।

(19) Nagin :- नागिन पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खासा पसंद आई थी। इसमें सुनील दत्त, फिरोज खान, विनोद मेहरा, कबीर बेदी, संजय खान, रेखा, योगेश बाली, रीना रॉय, जितेंद्र और मुमताज जैसे कई सितारे शामिल थे।

(20) Shaan :- शोले की सफलता के बाद रमेश सिप्पी ने एक और मल्टी-स्टारर फिल्म बनाई। इसमें सुनील दत्त, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी, परवीन बॉबी और बिंदीया गोस्वामी जैसे कलाकार मौजूद थे।

Hindi News from Bollywood News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk