RANCHI: पिछले तीन महीने में रांची नगर निगम को होल्डिंग टैक्स से ख्फ्,80,म्म्,म्फ्8 रुपए मिले हैं। इनमें सेल्फ असेस्मेंट कर पहली बार होल्डिंग टैक्स जमा करने वालों के अलावा पहले से होल्डिंग टैक्स कटवाने वाले लोग भी शामिल हैं। पहले बिना फाइन के 8 फरवरी तक लोगों को अपना टैक्स जमा करना था। पर लोगों की मांग को देखते हुए नगर विकास विभाग ने लास्ट डेट को बढ़ाकर ख्फ् फरवरी कर दिया है। इसके बाद लोग लेट फाइन के साथ अपना होल्डिंग टैक्स असेस्मेंट करा सकते हैं।

वार्डों में कैंप, नगर निगम में भी भीड़

रांची नगर निगम में सेल्फ असेस्मेंट करने वालों की काफी भीड़ देखी जा रही है। बिना फाइन के टैक्स जमा करने की डेट बढ़ाए जाने के बाद काफी संख्या में लोग सेल्फ असेस्मेंट के लिए आ रहे है। भीड़ होने के कारण लोगों को अपना टैक्स जमा कराने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डो में कैंप लगाए जाने के बावजूद लोग रांची नगर निगम के आफिस में ही टैक्स जमा कराने आ रहे है। इस वजह से भी वहां काफी भीड़ जमा हो जा रही है। रांची नगर निगम ने डेढ़ लाख होल्डिंग नंबर का टारगेट रखा था। ऐसे में रविवार तक टोटल क्0म्8क्ब् एप्लीकेशन निगम के पास आ चुके है।

हर महीने का टारगेट एक करोड़

रांची नगर निगम ने स्पैरो कंपनी को टैक्स कलेक्शन का काम दे रखा है। ऐसे में पहले निगम ने स्पैरो कंपनी को हर महीने एक करोड़ रुपए कलेक्शन का टारगेट दे रखा था। कंपनी को इसके बदले कलेक्शन का क्म् परसेंट कमिशन दिया जाता है। ऐसे में कपनी को भी असेस्मेंट के बाद काफी फायदा होगा।

भ्म्भ्7फ् लोगों ने कराया नया असेस्मेंट

रांची नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रामकृष्ण कुमार ने बताया कि असेस्मेंट कराने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। भ्म् हजार भ्7फ् लोगों ने अपना नया असेस्मेंट कराया है। वहीं, फ्9 हजार ब्ख्0 लोगों ने री असेस्मेंट कराकर निगम को टैक्स दिया है। इसके अलावा री असेस्मेंट के बाद म्यूटेशन कराने वाले भी क्08ख्ख् लोग हैं।