20 लाख पर हाथ साफ

आजादनगर थाना एरिया स्थित गुलजारबाग कॉलोनी निवासी असद जमील के घर का ताला तोडक़र चोरों ने ज्वेलरी व अन्य सामानों के साथ ही सैंट्रो कार की भी चोरी कर ली। असद जमील टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। इन्फॉर्मेशन के मुताबिक घर के लोग सिटी से बाहर गए थे। चोर घर का ताला तोडक़र ज्वेलरी व कार के अलावा अन्य सामान ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बतायी जा रही है। सैटरडे को जब चोरी की जानकारी मिली तो लोगों ने पुलिस को इन्फॉर्म किया। इसके बाद घरवालों को सूचित किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही सभी दोपहर में सिटी पहुंचे।


5 लाख के सामान की चोरी
मानगो में ही ओलिडीह थाना एरिया स्थित हिल व्यू कॉलोनी निवासी सूर्यनाथ गुप्ता के घर का ताला तोडक़र चोरों ने करीब पांच लाख रुपये की ज्वेलरी व अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के वक्त घर के लोग रिलेटिव के घर गए थे। वापस लौटने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को इन्फॉर्म किया गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Report by : jamshedpur@inext.co.in