वाशिंगटन। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और पुरस्कार विजेता फिल्म '3 इडियट्स' अमेरिका और कनाडा में 26 अप्रैल को डीवीडी पर जारी होगी। 'ट्वेंटी सेंचुरी फॉक्स होम एंटरटेनमेंट' इसकी डीवीडी जारी कर रहा है।

आमिर खान, करीना कपूर और शरमन जोशी के अभिनय वाली इस फिल्म की डीवीडी में कुछ अनूठी झलकियां भी होंगी। इसमें 'इडियट्स इन लद्दाख', 'ऑल इज वेल', '100 परसेंट इडियट्स' और 'मेकिंग ऑफ मिस इडियट' शीर्षकों के तहत कुछ नए दृश्य दिखेंगे।

'3 इडियट्स' ने भारत में छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। इनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म व सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी शामिल है। इसे अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारों में भी 16 पुरस्कार मिले थे।

कुल 164 मिनट की अवधि की यह डीवीडी अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होगी और इसमें अंग्रेजी, स्पेनिश व फ्रांसीसी भाषाओं में उपशीर्षक दिए होंगे।

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk