-काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ इलेक्शन के लिए नॉमिनेशन हुआ शांतिपूर्ण

-वैध-अवैध कैंडीडेट्स की लिस्ट आज होगी जारी, नहीं चलेंगी क्लासेज

-इलेक्शन में तीन ग‌र्ल्स स्टूडेंट्स ने भी ठोंकी ताल

VARANASI: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर इलेक्शन लड़ने के लिए गुरुवार को फ्फ् कैंडीडेट्स ने अपना नॉमिनेशन फाइल किया। इसमें प्रेसिडेंट पद पर छह, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी व पुस्तकालय मंत्री पद के लिए पांच-पांच कैंडीडेट्स ने नामांकन पत्र भरा है। इसके अलावा सात संकाय प्रतिनिधियों के लिए क्ख् कैंडीडेट्स ने पर्चा भरा है। खास बात यह है कि नॉमिनेशन फाइल करने वालों में तीन गर्ल स्टूडेंट्स भी शामिल हैं।

टाइट रही सिक्योरिटी

यूनिवर्सिटी में नॉमिनेशन के मद्देनजर सिक्योरिटी का टाइट इंतजाम किया गया था। स्टूडेंट्स के जुलूस व वाहनों को इंग्लिशिया लाइन तिराहे व सिगरा, घंटी मिल चौराहे पर ही रोक दिया जा रहा था। नामिनेशन प्रॉसेस सुबह दस से शाम चार बजे तक चला। इस दौरान कैंपस स्थित मानविकी संकाय में कैंडीडेट्स के साथ उनके एक समर्थक व एक प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया जा रहा था।

आज नामांकन पत्रों की जांच

इलेक्शन ऑफिसर प्रो। कृपाशंकर जायसवाल ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध-अवैध कैंडीडेट्स की लिस्ट फ्क् अक्टूबर को शाम चार बजे के बाद जारी कर दी जाएगी। नामांकन पत्रों की वापसी एक नवंबर को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक किए जा सकता है। वोटिंग आठ नवंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी। दूसरी ओर रजिस्ट्रार ओमप्रकाश के मुताबिक फ्क् अक्टूबर को भी यूनिवर्सिटी में क्लासेज नहीं चलेंगी।

इन्होंने किया नॉमिनेशन

प्रेसिडेंट पद पर : दधिच कुमार, अनुज कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, जयशंकर तिवारी, लालिषा देवी व कुलदीप कुमार सिंह।

वाइस प्रेसिडेंट : अजय कुमार पाल, राहुल राज, संदीप कुमार चतुर्वेदी, जयशंकर प्रसाद व कविता विश्वकर्मा।

जनरल सेक्रेटरी : मोहित कुमार, अनित कुमार पटेल, राहुल यादव, सत्यम त्रिपाठी व विवेक सिंह।

पुस्तकालय मंत्री : मो। सईद, दीपक चौहान, कमलेश कुमार पटेल, सूरज कुमार व छाया।

संकाय प्रतिनिधि :

मानविकी संकाय : दानिश अंसारी, राजेश कुमार पांडेय व आयुष कुमार जायसवाल।

समाज विज्ञान संकाय : सुशील कुमार गोंड व शुभम् कुमार गौड़।

शिक्षा संकाय : नीरज कुमार।

वाणिज्य संकाय : अभिषेक कुमार द्विवेदी व आकाश गुप्ता।

विधि संकाय : श्रीप्रकाश मिश्र।

समाज कार्य : अजीत यादव

विज्ञान व प्रौद्योगिकी संकाय : दया शंकर यादव व शिवम् चौहान।