एमएस धोनी का 34वां बर्थ डे आज

बेटी जीवा के साथ फ‌र्स्ट बर्थ डे सेलिब्रेशन

nandini.sinha@inext.co.in

RANCHI (5 July): आज एमएस धोनी अपना फ्ब्वां जन्मदिन मनाएंगे। बेटी जीवा के साथ उनका ये पहला बर्थ डे सेलिब्रेशन होगा। क्रिकेट के मैदान में एक आक्रामक बल्लेबाज से लेकर एक सक्सेफुल कैप्टन बनकर खुद को कई बार धोनी ने प्रूव किया। कभी रांची के मेकॉन स्टेडियम में दोस्तों के साथ प्रैक्टिस की, तो कभी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन व‌र्ल्ड कप लेकर आए। इसी बीच ऐसे कई खास पल धोनी की जिंदगी से जुडे़ रहे, जो उन्हें आम से खास बनाते गए। आज माही के जन्मदिन पर ऐसे ही फ्ब् अनछुए पहलुओं को बयां करती आई नेक्स्ट की यह स्पेशल रिपोर्ट।

क्। बैडमिंटन और फुटबॉल में भी माहिर--फोटो--

क्रिकेट में बुलंदियों तक पहुंचने वाले धोनी बैडमिंटन और फुटबॉल के भी शानदार खिलाड़ी हैं। इन खेलों में वह डिस्ट्रिक्ट और क्लब लेवल तक खेल चुके हैं। स्कूल से लेकर टीटीई की नौकरी के दौरान रूरल एरिया में जाकर भी वे खेलते रहे हैं।

ख्। नौ साल की उम्र में क्रिकेट शुरू

धोनी ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब उनकी उम्र महज 9 साल की थी। क्0 वीं क्लास से धोनी ने क्रिकेट में ध्यान लगाना शुरू किया और स्कूल कैम्पस से लेकर मेकॉन ग्राउंड तक में पसीना बहाने लगे।

फ्। गोलकीपर से बने िवकेटकीपर

धोनी के विकेटकीपर बनने के पीछे भी एक रोचक कहानी है, धोनी स्कूल की फुटबॉल टीम के गोलकीपर हुआ करते थे। एक बार उन्हें स्कूल की क्रिकेट टीम में विकेटकीपर के तौर पर जगह नहीं मिली, तो उन्होंने इसी रूप में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।

ब्। 7भ्0 रुपए थी पहली कमाई

आज धोनी ने क्रिकेट के अलावा कई बड़े इंडॉर्समेंट किए हैं, जिससे उनकी आय करोड़ों में पहुंच गई। देखते ही देखते सबसे ज्यादा इनकम टैक्स पे करने वाले धोनी की पहली कमाई महज 7भ्0 रुपये ही थी।

भ्। स्कूल टीम में कभी नहीं रहे कैप्टन

भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कैप्टन एमएस धोनी की जिंदगी में सबसे रोचक घटना यह रही कि उन्हें स्कूल के क्रिकेट टीम में कभी भी कैप्टन नहीं बनाया गया। जबकि स्कूल के वक्त से ही धोनी क्रिकेट के दीवाने थे। धोनी को शुरू से क्रिकेट में खास इंटरेस्ट रहा। क्रिकेट उनका फेवरिट स्पोर्ट रहा, जिसकी शुरुआत दोस्तों के साथ ही हुई।

म्। अपने खेल से जीता लोगों का दिल

स्कूल में क्रिकेट का कमाल दिखाने के बाद धोनी जिला स्तरीय कमांडो क्लब से खेलने लगे थे। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड की टीम से भी क्रिकेट खेला और हर जगह अपने खेल से लोगों का दिल जीतते चले गए।

7. रणजी खेलने के दौरान बने टीटीई

क्भ् साल की उम्र में धोनी ने पहली बार रणजी मैच खेला और क्8 साल की उम्र तक रणजी खेलते रहे। धोनी ने बिहार रणजी टीम की तरफ से खेला इसी दौरान रेलवे में बतौर टीटीई की नौकरी भी लग गई।

8. तीन साल खड़गपुर में रहे टीटीई

साल ख्00क् से ख्00फ् के बीच खड़गपुर स्टेशन पर उन्होंने बतौर टीटीई की नौकरी की इस दौरान ट्रेन में लंबा वक्त गुजरता था। अपने साथ धोनी सिर्फ एक बैग लेकर निकलते थे, ताकि वे आराम से अपना काम कर सके।

9. ख्00भ् में पहली बार टीम इंडिया में आए

साल ख्00क् से लेकर ख्00फ् के आखिर तक खड़गपुर में उन्होंने अपनी टीटीई की पोस्टिंग के दौरान भी खेल जारी रखा। खड़गपुर के इन्हीं मैदानों से निकलकर वे साल ख्00भ् में पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बने।

क्0. दोस्तों का पहलवान क्रिकेटर माही

खड़गपुर में धोनी के दोस्त आज भी उन्हें पहलवान क्रिकेटर के तौर पर याद करते हैं, जिसका बल्ला गेंद को सीधे स्टेडियम के पार पहुंचा दिया करता था। ट्वेंटी-ख्0 और वनडे फॉर्मेट में फौरन फैसले लेने का सबक भी धोनी ने यहीं के मैदान से सिखा।

क्क्। स्टेज से उतर शिवसागर ने हाथ मिलाया

खड़गपुर में लास्ट ख्00फ् में खेले गए डे नाइट फाइनल में धोनी मैच ऑफ द मैच हुए थे। यहीं पर बंगाल के प्लेयर के अलावा कपिल देव भी आए थे। उस वक्त मशहूर क्रिकेटर शिवसागर से मिलने के लिए जब साथ के प्लेयर्स ने कहा, तो धोनी ने सबको रोक लिया। बोले रुको वो खुद हमलोग से आकर मिलेंगे। ऐसा ही हुआ शिवसागर ने धोनी को देखा, तो स्टेज से उतर कर आए और हाथ मिलाया।

क्ख्। और निकल पड़े फाइटर जेट देखने

- साउथ इस्टर्न रेलवे में टीटीई की नौकरी करने के दौरान खड़गपुर में जब धोनी अपने फ्लैटमेट्स के साथ रहते थे, तब उन्हें आकाश में उड़ते फाइटर जेट्स को देखने का बड़ा शौक था। खड़गपुर के नजदीक स्थित एयरबेस से जब भी ये फाइटर उड़ते, तो धोनी इन्हें देखने और एडमायर करने छत पर निकल पड़ते। धोनी के इस शौक से हर रूममेट वाकिफ थे।

क्फ्। क्रिकेट मैच देखने के लिए रूममेट से झगड़ा

टीवी पर आने वाले एक भी मैच को धोनी मिस नहीं करना चाहते थे। यही वजह थी कि नौकरी के दौरान शारजहां में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे मैच को देखने के लिए उन्होंने अपने रूम मेट से झगड़ा कर लिया और मामला इतना गंभीर हो गया कि टीवी भी हल्का डैमेज हो गया। धोनी के रूम मेट अमिताभ बच्चन की फिल्म मुकद्दर का सिंकदर देखना चाहते थे, लेकिन अंत में धोनी की ही बात मानी गई।

क्ब्। ड्रिंक नहीं करने पर चिढ़ाते दोस्त

धोनी के दोस्त जब भी ड्रिंक करते तो वे धोनी को भी पीने के लिए कहते। लेकिन धोनी के इनकार के बाद वे सब उन्हें चिढ़ाते रहते। एक बात धोनी ने नाराज होकर एक बार में बीयर की बोतल पीकर खत्म करने की बात कह डाली। लेकिन जैसे ही उन्होंने दो घुट लिया बोतल फेंक कर भाग खड़े हुए।

क्भ्। सरल, शांत स्वभाव कैप्टल कूल का राज

एमएस धोनी को कैप्टन कूल का नाम इसलिए दिया गया, क्योंकि वो सरल और बहुत ही शांत स्वभाव के हैं। मीडिया हो या मैदान, वह न तो ज्यादा उत्तेजित नजर आए, ना ही निराश। तालियों से लेकर गालियों पर भी वे सामान्य रहते हैं। व‌र्ल्ड कप जीतने के दौरान ना ही कोई व्यंग्य भरा कमेंट दिए, न ही हारने के वक्त कोई खास रिएक्शन दिया।

क्म्। फास्ट बॉल हो या बाउंसर कभी नहीं डरे

एमएस धोनी बहुत ही निर्भीक और साहसी खिलाड़ी हैं। फास्ट बॉल हो या बाउंसर, वे कभी नहीं डरे। इसे उन्होंने द्रविड़ की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर प्रूव भी किया। तेज गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। साल ख्00म् में तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंदों की पिटाई कर दी और 9फ् गेंद में ही शतक जड़ डाला। शुरुआती करियर का ये ऐतिहासिक मैच था।

क्7. जॉन अब्राहम इसे इंप्रेस हो रखा लंबे बाल-- फोटो--

धोनी के लंबे बालों के पीछे भी एक राज है, उन्होंने अपने लंबे बाल अपने करीबी दोस्त जॉन अब्राहम की तरह दिखने के लिए किए थे। हालांकि ये इंस्पीरेशन उस वक्त से था, जब धोनी एक साधारण से लड़के थे।

क्8. परवेज मुशर्रफ ने किया बाल पर कमेंट

धोनी अपने करियर के शुरुआत में लंबे बाल रखा करते थे, जो उनका फैशन सिंबल बन गया। उनके लंबे बालों की तारीफ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी की थी। उन्होंने धोनी को अपने बाल नहीं कटाने की सलाह भ्ाी दी थी।

क्9. हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट--- फोटो--

- धोनी को अपनी हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार पांच सालों से सपना भवानी धोनी की हेयर स्टाइलिस्ट हैं, जिनके अलावा वे किसी और से अपने बाल नहीं कटवाते। लेकिन अपने स्कूल के दिनों में धोनी डोरंडा के मेंस ब्यूटी पार्लर में बाल कटवाते थे।

ख्0. कोलकाता में मिले ध्ाोनी-साक्षी

धोनी के प्रोफेशनल लाइफ की तरह पर्सनल लाइफ भी इंटरेस्टिंग है। कोलकाता के होटल ताज में उनकी मुलाकात साक्षी से हुई थी, जहां वह इंटर्नशिप कर रही थी। जब होटल में वे मिले, तो माही को यह पता नहीं चल पाया कि ये वही साक्षी है, जो रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में उनके साथ पढ़ा करती थी। पापा के रिटायरमेंट के बाद साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया था।

ख्क्। धोनी के बिना जिंदगी अधूरी मानती हैं साक्षी

एमएस धोनी और साक्षी की शादी की पांचवी सालगिरह पर साक्षी ने धोनी को कई सरप्राइज दिए। उन सरप्राइज में एक सरप्राइज यह भी था कि साक्षी ने धोनी के साथ कई अनसीन तस्वीरों को ट्वीटर पर पोस्ट किया। इन तस्वीरों के साथ साक्षी ने कुछ गजल और शायरी की पंक्तियों को भी लिखा है। इसमें धोनी के बिना अपनी जिंदगी को अधूरा बताया है। साक्षी ने अपने बाएं कान के नीचे धोनी का नाम भी टैटू कराया है।

ख्ख्। कार के शौकीन हैं धोनी

धोनी को गाडि़यों का बेहद शौक रहा है। सबसे ज्यादा कमाने वाले क्रिकेटर धोनी के पास सुपर लग्जरी और स्पो‌र्ट्स टाइप कई कारें हैं। इमें 7ख् लाख की हमर एच-ख्, जीएसी सिएरा, म्0 लाख की ऑडी क्यू-7, हेलिकेट, पोर्श 9क्क् और मित्शुबिशी आउटलैंडर, म् लाख की मारुति एसएक्स ब्, लैंड रोवर फ्रीलांडर ब्8 लाख की, फ्.फ्7 करोड की फरारी भ्99 जैसी गाडि़यां शामिल हैं।

ख्फ्। माही के पास ख्फ् कीमती बाइक्स

कारों के अलावा धोनी के पास कुल ख्फ् बाइक्स है। उन्होंने पहली बाइक राजदूत खरीदी थी। उनके पास यामाहा थंडरकैट, हीरो करिज्मा जेडएमआर, कॉन्फीडरेट हेलकैट एक्स क्फ्ख्, टीवीएस अपाचे, हार्ले डेविडसन फैट ब्वॉय, डुकैटी क्098, एनफील्ड मैचिस्मो जैसे कीमती बाइक्स हैं।

ख्ब्। लकी नंबर है 7

धोनी का 007 नंबर से भी खास लगाव रहा है। धोनी के ज्यादातर कारों के लाइसेंस नंबर में 007 है। धोनी 7 को अपना लकी नंबर मानते हैं क्योंकि 7वें महीने के 7वें दिन ही उनका जन्म हुआ।

ख्भ्। रेसिंग कार में भी दीवानगी

धोनी की दीवानगी कहीं ज्यादा रेसिंग कार में दिखती है। वह फार्मूला -क् के भी फैन हैं। उन्होंने माही रेसिंग टीम ऑफ इंडिया नाम से टीम भी खरीदी है।

ख्म्। डॉग्स से है बेहद प्यार-- फोटो--

- धोनी को डॉग्स से बेहद प्यार है, फिलहाल उनके पास फ् डॉग्स हैं। पहला सैम जो जर्मन शेफर्ड है, दूसरी जारा जो लैब्राडोर है और तीसरी जोया जो वेइमारनेर है। जब भी धोनी क्रिकेट खेलकर रांची आते हैं, तो अपने सारे पेट्स के साथ खेलते हैं और समय ि1बताते हैं।

ख्7. एक्शन फिल्में पसंद, अमिताभ हैं फेवरेट- फोटो--

धोनी को रोमांटिक फिल्मों की जगह एक्शन फिल्में ज्यादा पसंद हैं। अमिताभ बच्चन उनके फेवरेट एक्टर रहे हैं। उनकी सारी फिल्में उन्होंने देखी है। यही वजह है कि किसी भी आयोजन में जब भी गाना गाने की जिद की गई तो धोनी ने अमिताभ बच्चन की फिल्मों का ही गाना गाया।

ख्8. लता मंगेशकर फेवरिट सिंगर-- फोटो--

स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर धोनी की ऑलटाइम फेवरिट सिंगर हैं। इसके अलावा वे किशोर कुमार के भी गाने पसंद करते हैं। अक्सर खेल के मैदान में भी धोनी उनके गाए गाने गुनगुनाते रहते हैं।

ख्9. अक्टूबर में रिलीज हो रही फिल्म

अक्टूबर में एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म रिलीज होगी। यह उनके उपर बनी बायोपिक है जो सात भाषाओं में रिलीज की जाएगी। डायरेक्टर नीरज पांडे्य इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में धोनी का रोल प्ले कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने धोनी की कहानी को रांची में आकर जाना और धोनी से भी उनकी स्ट्रेटजी को जाना।

फ्0. एमएसडी, द मैन-द लीडर लिखी बुक

एक छोटे शहर रांची से निकल कर किस तरह धोनी ने अपनी तकदीर लिखी यह कहानी कई मैनेजमेंट स्कूलों में भी पढ़ाई जा रही है। युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने धोनी के ऊपर एमएसडी, द मैन-द लीडर के नाम से बुक भी लिखी जा चुकी है।

फ्क्। प्रियंका, दीपिका से भी जुड़ा नाम-- दो फोटो--

क्रिकेट के कैप्टन कूल का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से भी जुड़ चुका है, इनमें दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी राय और प्रियंका चोपड़ा शामिल रही हैं। इस बीच कई लोग उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते रहे, लेकिन ब् जुलाई ख्0क्0 को उन्होंने साक्षी रावत से शादी कर ली।

फ्ख्। कैप्टन, जिसने जीते आईसीसी के सभी टूर्नामेंट

धोनी एकमात्र ऐसे कैप्टन हैं जिन्होंने आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीते हैं। विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किया है।

फ्फ्। खेल रत्न व पद्मश्री से सम्मानित

आज दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार धोनी अपने पहले ही मैच में 0 पर आउट हो गए थे, लेकिन बाद में देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्‍‌न से भी सम्मानित हुए। धोनी को पद्मश्री भी मिल चुका है। धोनी की कप्तानी में भारत टेस्ट और वनडे दोनों में नंबर-क् रह चुका है। इसके साथ ही वे खुद भी वनडे में नंबर - क् रह चुके हैं।

फ्ब्। एमटीवी के यूथ आइकॉन, ख्0 ब्रांड्स का कर रहे विज्ञापन

साल ख्00म् में धोनी को एमटीवी का यूथ आइकॉन चुना गया, वहीं विज्ञापन के ब्रांड एंडोर्समेंट में एक्टर शाहरुख खान के बाद वे दूसरे नंबर पर रहे हैं। धोनी ख्0 ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं।