RANCHI : 35वें नेशनल गेम्स के लिए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से दस खेलों के लिए प्लेयरों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिस पर एथलेटिक्स और हॉकी एसोसिएशन ने इसका विरोध किया है। जबकि नेशनल गेम्स में 34 खेल है। न तो इनके प्लेयरों की लिस्ट बनी है और न ही उसे जारी किया गया है।

कई खेलों के अभी तक नहीं लगे है कैंप

झारखंड में लगता है केवल 10 ही खेल हैं और उनके खिलाड़ी है। इसलिए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से केवल दस ही खेलों के प्लेयर्स की लिस्ट जारी की गई है। बाकी खेलों को इसमें तवज्जों नहीं दी गई है। यही नहीं बाकी खेलों के कैंप भी अभी तक नहीं लगाएं गए हैं। इसमें बॉक्सिंग, साइक्लिंग, टेनिस, वेट लिफ्टिंग, शूटिंग, फेसिंग, फुटबाल और वॉलीबाल के अलावा कई ऐसे खेल शामिल है जिनको लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

34वें नेशनल गेम्स सभी खेलों को किया गया था शामिल

रांची में हुए 34वें नेशनल गेम्स में टोटल 34 खेलों को शामिल किया गया था। जिसमें झारखंड से सभी खेलों में प्लेयर्स ने पार्टीशिपेट किया था। इसमें कुछ खेलों का आयोजन जमशेदपुर और धनबाद में भी किया गया था। जिसमें बॉक्सिंग, कैनोविंग, आर्चरी, नेटबॉल और वेट लिफ्टिंग शामिल है। इसके अलावा बाकी खेलों का आयोजन रांची और नामकुम में किया गया था। वहीं इस बार झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन ने एक नए गेम बीच हैंडबॉल को शामिल किया गया है। जो 34वें नेशनल गेम्स में शामिल नहीं था।

कहां हैं बाकी खेल और उनके प्लेयर्स की लिस्ट

जेओए ने आनन-फानन में दस खेलों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके लिए कोई सेलेक्शन ट्रायल भी नहीं लिया गया। इसमें केवल स्विमिंग एसोसिएशन ने कैंप के माध्यम से प्लेयरों की लिस्ट जेओए को भेजी थी जिसे जारी किया गया है। वहीं हॉकी में प्लेयरों ने यहां तक कह दिया है कि हमे जेओए से कोई लेना देना नहीं है।