- हास्टल बिल्डिंग की छत पर टंगा था फतेहपुर महोत्सव का गुब्बारा

- छात्रों के छत पर धूप लेते समय गैस कम होने पर फट गया गुब्बारा

FATEHPUR: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के हास्टल बिल्डिंग की छत पर फतेहपुर महोत्सव का बंधा सात फिट का गुब्बारा गैस कम हो जाने से शुक्रवार दोपहर अचानक फट गया। विस्फोट होने से छात्रों में भगदड़ मच गई। वहीं फटा गुब्बारा चार छात्रों पर आकर गिर गया जिससे उक्त चारों छात्र झुलस गए। आनन फानन में संस्थान प्रबंधतंत्र ने झुलसे छात्रों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया।

शहर क्षेत्र के जयरामनगर मोहल्ला निवासी अरविंद तिवारी (ख्क्), सुमित (ख्0), रोहित (क्9), अभिषेक चौरसिया (ख्ख्) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को लंच होने पर अपरांह सवा दो बजे सभी ट्रेड के छात्र हॉस्टल बिल्डिंग की छत पर जाकर धूप लेने लगे। उसी बीच फतेहपुर महोत्सव का बंधा गुब्बारा अचानक फट गया। जिससे छात्रों में भगदड़ मच गई। फटा गुब्बारा उक्त चारों छात्रों के ऊपर आकर गिर गया। आनन फानन अन्य छात्रों ने फटे गुब्बारे को हटाया तो अरविंद, सुमित, रोहित व अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिन्हें सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।

संस्थान के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि आठ दिन पूर्व हास्टल बिल्डिंग में बंधे सात फिट के विशाल गुब्बारे में गैस कम हो जाने से वह नीचे आ गया था। दोपहर में गुब्बारा अचानक फट गया, उस समय छात्रों के लंच का समय था। आंशिक रूप से झुलसे छात्रों को हास्पिटल भिजवाया गया है।

नीचे बंधवाने से हुआ हादसा

संस्थान के घायल छात्रों का आरोप है कि पहले फतेहपुर महोत्सव का गुब्बारा ऊंचाई में बंधा था लेकिन प्रबंधतंत्र ने उसे नीचे बंधवा दिया था, उसी लापरवाही में गुब्बारा हवा के झोंके में फट गया। घायल छात्रों में अरविंद -ड्राफ्टमैन मैकेनिकल, अभिषेक चौरसिया-पेंटर जनरल, सुमित व रोहित - फिटर ट्रेड से प्रशिक्षणरत हैं।

गैस कम हो गई थी

शहर क्षेत्र के शांतीनगर जीटी रोड स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में आगामी छह फरवरी से फतेहपुर महोत्सव का शुभारंभ होगा। उसके प्रचार प्रसार के लिए प्रशासन ने गुब्बारा बंधवाया था जिसमें हीलियम गैस कम हो गई थी।