PATNA : राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जिसका अपराधिक कनेक्शन बिहार तक था। यह गिरोह लोगों को अपहरण कर चंबल में रखता था, उनके घर से बड़ी फिरौती वसूली जाती थी। हाल ही में बिहार के भी एक व्यापारी का ग्वालियर से अपहरण कर चंबल में रखा गया था। जब उसके जान की कीमत मिल गई तब उसे छोड़ा। इस बात का खुलासा राजस्थान पुलिस ने किया है। पुलिस का कहना है कि जब गिरोह के सरगना से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि हाल ही में बिहार के बड़े कारोबारी को भी हमने फिरौती मिलने के बाद छोड़ा है। यह गिरोह राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और यूपी पुलिस के लिए चुनौती बना था।

ख्ब् साल से गिरोह का आतंक

धौलपुर के सदर थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश ने आई नेक्स्ट से बताया कि कई राज्यों में ख्ब् सालों से इनामी दस्यु लाल सिंह का आतंक रहा है। उसके दो साथियों के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है। वह डकैती और अन्य गंभीर वारदात के फ्भ् मामलों में वांटेड रहा है। असलहा और कारतूस भी बरामद किया गया है। सदर थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश का कहना है कि यूपी, एमपी और राजस्थान के साथ बिहार से भी उसका अपराधिक कनेक्शन रहा है। राजस्थान पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो ग्वालियर में बिहार का एक बड़ा व्यापारी घूमने आया था। वहीं लाल सिंह गिरोह ने उसका अपहरण कर लिया था। उसे रिहा करने के लिए एक करोड़ फिरौती मांगी थी। बाद में एमपी में ही बिहार के व्यापारी के परिजनों ने ब्0 लाख रुपए देकर बदमाशों से छुड़वाया। राजस्थान पुलिस को लाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद इसकी जानकारी हुई है। लेकिन वह इसकी तह तक इसलिए नहीं जाना चाहती क्योंकि मामला दूसरे प्रदेश का है।

खतरनाक है लाल की कंपनी

सूत्रों की माने तो लाल की आपराधिक कंपनी कई प्रदेश में सक्रिय है। इसमें बिहार भी है। क्योंकि यूपी और एमपी में सक्रिय कई गिरोह का नेटवर्क बिहार तक है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश के साथ एमपी की पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था।

लाल सिंह का अपराधिक नेटवर्क कई प्रदेश में रहा है। बिहार के एक व्यापारी का मध्य प्रदेश से अपहरण और फिरौती कर छोड़ने की बड़ी घटना को इसी गैंग ने अंजाम दिया था। खुफिया तंत्र से अन्य कई जानकारी मिली है जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

-चंद्र प्रकाश, सदर थाना प्रभारी धौलपुर, राजस्थान