- पहले चरण में करीब 45 पिंक टॉयलेट्स का होगा निर्माण

- नगर निगम की ओर से शासन के पास भेजा गया प्रस्ताव

LUCKNOW

कुछ समय का इंतजार, फिर शहर में लंबे समय से चला आ रहा महिला टॉयलेट्स का अकाल समाप्त होने जा रहा है। इसकी वजह है कि निगम की ओर से करीब 45 पिंक टॉयलेट्स (महिला) का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं, इस प्रस्ताव को शासन के पास भेज भी दिया गया है। शासन से राशि जारी होते ही पिंक टॉयलेट्स का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

बाजार क्षेत्रों में सुविधा

यह भी जानकारी सामने आई है कि पहले चरण में निगम की ओर से सभी पिंक टॉयलेट्स का निर्माण बाजार क्षेत्रों (कॉमर्शियल एरिया) में कराया जाएगा। इसके बाद अन्य स्थानों पर भी फोकस करने संबंधी तैयारी हो रही है।

45 टॉयलेट्स

पहले चरण में करीब 45 पिंक टॉयलेट्स का निर्माण कराया जाना है। इसके साथ ही निगम की ओर से यह भी लिस्ट तैयार कराई जा रही है कि शहर के ऐसे कौन-कौन से एरिया हैं, जहां पिंक टॉयलेट्स की सर्वाधिक जरूरत है।

शासन से मंजूरी का इंतजार

निगम की ओर से तैयार प्रस्ताव को शासन के पास भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। बता दें कि मेयर संयुक्ता भाटिया ने अपने संकल्प पत्र में पिंक टॉयलेट्स को भी शामिल किया था। उनकी पहल पर ही शहर में पिंक टॉयलेट्स के खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

हमारी ओर से पिंक टॉयलेट्स का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन के पास भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति और राशि जारी होते ही टॉयलेट्स का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

पंकज भूषण, पर्यावरण अभियंता