सायरस ही नहीं इन पांच शख्‍सियतों की कंपनी से विदाई रही विवादित
1. Cyrus Mistry :
जर्मनी की मशहूर ऑटो मोबाइल कंपनी फॉक्सवैगन के चीफ एग्जीक्यूटिव मार्टिन विंटरकॉर्न को भी मजबूरन कंपनी से बाहर होना पड़ा। मार्टिन पर इतना दबाव बना दिया गया था, कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था। मार्टिन ने यूएस रेग्युलेटर्स से अपनी कारों द्वारा होने वाले पॉल्यूशन के संबंध में झूठ बोला था।

सायरस ही नहीं इन पांच शख्‍सियतों की कंपनी से विदाई रही विवादित
2. Bernard Ebbers :
वर्ल्डकॉम टेलीकम्यूनिकेशंस कंपनी के को-फाउंडर और फॉर्मर सीईओ रहे बर्नार्ड जॉन की विदाई काफी चर्चा में रही। साल 2002 में कंपनी को लेकर एक खुलासा किया गया जिसतें बर्नार्ड फंस गए थे। दरअसल इस कंपनी पर 11 बिलियन डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगा था और इसमें मुख्य आरोपी बर्नार्ड को बनाया गया था।

सायरस ही नहीं इन पांच शख्‍सियतों की कंपनी से विदाई रही विवादित
3. Sanjay Kumar :
कंप्यूटर एसोसिएट्स कंपनी के सीईओ रहे संजय कुमार पर भी धोखाधड़ी का आरोप लगा है। 10 साल तक सीईओ के पद पर कार्यरत संजय 2004 में सिक्योरिटी फ्रॉड में फंस गए। मामले की छानबीन की गई जिसमें उन्हें दोषी करार दिया गया। कुमार को फेडरल जेल में रखा गया और जनवरी 2017 में रिहाई हुई।

सायरस ही नहीं इन पांच शख्‍सियतों की कंपनी से विदाई रही विवादित
4. Ramalinga Raju :
सत्यम घोटाला भारत का सबसे बड़ा आईटी फ्रॉड माना जाता है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी कंपनी के मालिक रामलिंगा राजू थे। राजू पर एकाउंट्स में छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। इसके लिए उन्हें सात साल की सजा भी सुनाई गई। राजू ने कबूला था कि उन्होंने सालों तक कंपनी की कमाई के बारे में झूठ बोला।

सायरस ही नहीं इन पांच शख्‍सियतों की कंपनी से विदाई रही विवादित
5. John Browne :
ऑयल एंड गैस कंपनी बीपी के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ब्राउनी को अपने पर्सनल रिश्तों के चलते पद से हाथ धोना पड़ा था। साल 2007 में ब्राउनी को कंपनी छोड़नी पड़ी थी। जॉन के ऊपर आरोप था कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के रिश्ते को लेकर कोर्ट में झूठ बोला था। गे होना जॉन के लिए परेशानी का सबब बन गया था।

Business News inextlive from Business News Desk

 

Business News inextlive from Business News Desk