omg! बॉलीवुड में एक सीन के लिए इतना खर्चा
55 लाख बालों पर
फिल्म फितूर में कटरीना कैफ के बालों को अस्थाई रूप से लाल रंग में कलर किया गया था। आपको पता है कितना खर्चा किया गया था इसमें। बालों को रंगने में कुल 55 लाख का खर्च हुआ था। हैरान है ना आप ये सुनकर लेकिन ये पूरी तरह से सच है। सोशल मीडिया पर इसके लिए कटरीना कैफ पर काफी सवाल भी उठाए गए थे। लोगों का कहना था कि इतने पैसों में ना जानें कितने गरीबों की जिंदगी सवर जाती। दरअसल इस फिल्म में कटरीना अपने बालों का कलर एकदम परफेक्ट चाहती थी। तो इसलिए उन्होंने लंदन के हेयर स्टाइलिश से अपने बालों को कलर करवाया था। ऐसे में जब तक फितूर फिल्म की शूटिंग चली, कलर कोट कराने के लिए कट्रीना को बार-बार लंदन के चक्कर लगाने पड़े। इसमें मेकर्स को कुल 55 लाख का खर्चा आया।
omg! बॉलीवुड में एक सीन के लिए इतना खर्चा
5 करोड़ के गहने
एक ऐतिहासिक रोल निभाना आसान नहीं है। इसको निभाने के लिए भारी गहने और ड्रेसेस पहननी पड़ती है। दीपिका पादुकोण ने बाजीराव मस्तानी में मस्तानी के रूप में एक आश्चर्यजनक काम किया है। यह बताया जाता है कि एक खास दृश्य में जिसमें दिपिका आधे हिन्दू और आधा फारसी के रूप में दिखी थी उसमें उन्होंने 45 लाख रुपये के गहने पहने थे। इतना खर्चा होना लाजमी है क्योंकि ये सारे गहने दिल्ली स्थित जौहरी Sri Hari Diagems की बहूत पुरानी दुकान से मंगवाए गए थे। बता दें कि ये दुकान 226 साल पहले स्थापित कि गई थी। । इस फिल्म में दिपिका के गहनों की कुल लागत 5 करोड़ रुपये आई थी।
omg! बॉलीवुड में एक सीन के लिए इतना खर्चा
65 लाख रुपये की पगड़ी
सिंह इज ब्लिंग फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार ने जो पगड़ी पहनी थी वो 65 लाख रुपये की थी। आप सोच रहे होंगे की इतनी महंगी पगड़ी? दरअसल इस पगड़ी में डायमंड जड़े हुए थे।
omg! बॉलीवुड में एक सीन के लिए इतना खर्चा
75 लाख का लहंगा
'ये मेरा लहंगा बड़ा ही महंगा' सोनाक्षी सिन्हा के ऊपर परफेक्ट बैठता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म 'तेवर' के सॉन्ग 'राधा नाचेगी' में उन्होंने जो लहंगा पहना था उसकी कुल लागत 75 चाख रुपये थी। अब भाई इतना महंगा लहंगा तो किसी ने अपनी शादी में भी शायद ही पहना हो।
omg! बॉलीवुड में एक सीन के लिए इतना खर्चा
शाहरुख का 4.5 करोड़ का कास्ट्यूम
रा वन फिल्म में शाहरुख खान ने जो कास्ट्यूम पहने थे वो 4.5 करोड़ के थे। ऐसे कुल 20 कास्ट्यूम फिल्म में पहने गए थे तो आप समझ सकते है कि कितने करोड़ रुपये सिर्फ ड्रेसिंग पर ही खर्च किए गए थे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk