1. युवराज सिंह :
युवराज सिंह को कैंसर की बीमारी थी। साल 2011 वर्ल्डकप में युवी मैदान पर ही खून की उल्टियां करने लगे थे। इसके बावजूद उन्होंने टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। होने के बाद भी खेल जारी रखा। बाद में युवराज ने कैंसर का इलाज करवाया। और वह पूरी तरह से फिट हैं और टीम का हिस्सा भी हैं।
खिलाड़ी जिन्‍होंने बीमारी को दी मात,वापस आकर मैदान में जमाई धाक
2. नवाब पटौदी :
सबसे नौजवान कप्तान बनने वाले भारत के टाइगर पटौदी भी एक कार हादसे का शिकार हो चुके थे। उस समय उनकी उम्र महज 21 साल रही और इस हादसे में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। पटौदी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने एक आंख से खेलकर क्रिकेट की दुनिया में बेहतर रिकॉर्ड बनाया।
खिलाड़ी जिन्‍होंने बीमारी को दी मात,वापस आकर मैदान में जमाई धाक
3. मार्टिन गुप्टिल :

सालामी बल्लेबाजों में शामिल न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल एक भयानक हादसे का शिकार हो चुके हैं। हादसे में उनके बायें पैर का अंगूठा और दो उंगलियां काटनी पड़ीं। जिसके बाद लोगों को लगा कि वह शायद ही दौड़ सकें लेकिन उन्होंने मेहनत कर वापसी की। आज वह मैदान पर काफी तेजी से दौड़ते हैं।
खिलाड़ी जिन्‍होंने बीमारी को दी मात,वापस आकर मैदान में जमाई धाक
4. जोंटी रोड्स :
दक्षिण अफ्रीका के शानदार फील्डर जोंटी रोड्स मिरगी की बीमारी के शिकार रहे हैं। इस बीमारी से वह लंबे समय लड़े और अपने करियर पर इसका प्रभाव नहीं पड़ने दिया। क्रिकेट के मैदान पर वह गेंद रोकने की कला या रनआउट करने के लिए जाने जाते रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग उनसे फील्डिंग के टिप्स सीखते हैं।
खिलाड़ी जिन्‍होंने बीमारी को दी मात,वापस आकर मैदान में जमाई धाक
5. मार्टिना नवरात्िनलोवा :
9 बार की विंबलडन विजेता रहीं महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना को भी कैंसर था। मार्टिना ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। कई सालों तक उन्होंने ये बात दुनिया से छुपाई। बाद में उन्होंने कीमोथेरेपी से इसका इलाज करवाया और उन्होंने कैंसर से जंग जीती।
खिलाड़ी जिन्‍होंने बीमारी को दी मात,वापस आकर मैदान में जमाई धाक

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk