महेश और उनके पिता:
मशशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1970 में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'संकट' से की। पहली फिल्म में एक अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद तो वह आगे बढ़ते चले गए है। महेश भट्ट की निर्देशित फिल्मों में 1986 में प्रदर्शित फिल्म 'नाम' ने सिनेमा घरों में धमाल मचा दिया था। सबसे बड़ी खास बात तो यह है कि महेश भट्ट के पिता एक नानाभाई भट्ट एक लेखक होने के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे।

 


महेश और दो मां:
महेश भट्ट अपने जीवन में हर रिश्ते को काफी महत्व देने के लिए जाने जाते हैं। अभी हाल ही में महेश भट्ट की दूसरी मां हेमलता भट्‌ट का निधन हो गया। वे 97 साल की थीं। वहीं महेश की सगी मां शिरीन मोहम्मद अली का निधन काफी पहले हो गया था। अपने पिता और दो मांओं की कहानी पर महेश ने 1999 में 'जख्म’ बनाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड और राष्ट्रीय सौहार्द का नरगिस दत्त पुरस्कार भी मिला है। महेश ने भी दूसरी शादी सोनी राजदान से की थी।

 

 

महेश और मासूम बच्चे:
महेश भट्ट को अब तक तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार में सम्मान मिल चुका है। अब तक लगभग 50 फिल्मों का निर्देशन कर चुके महेश भट्ट हर स्तर के लोगों से जुड़े रहते हैं। वह अपनी फिल्मों में समाज से जुड़ी हर कहानी को काफी गंभीरता से दिखाते हैं। महेश भट्ट बच्चों के भी काफी करीब हैं। डॉन बास्को स्कूल में महेश के साथ बैठे बच्चे भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

 

 


महेश और अनुपम:
महेश भट्ट ने वर्ष 1984 में अनुपम खेर को लेकर फिल्म 'सारांश' का बनाई। उनकी यह सुपरहिट फिल्म साबित हुई। जिसमें अनुपम खेर और रोहिणी हथगड़ी और सोनी राजदान मुख्य भूमिका मे थीं। इसके लिए मॉस्को फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार से सम्मान भी मिला। जिसके बाद अनुपम खेर ने उनका बेहरीन कहानी के लिए उनका धन्यवाद अदा किया।

 

 

महेश का परिवार:
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्‌ट  अपने भाई मुकेश भट्ट, रोबिन भट्ट, व बहन हीना सूरी, शीला भट्ट को भी बहुत मानते हैं। वह अपनों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसके अलावा हव अपने बच्चों को भी बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। महेश भट्ट के तीन बेटियां पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट उनके दिल के काफी करीब हैं। इसके आलावा वह अपने बेटे राहुल को बहुत प्यार करते हैं।

 

 


महेश और आलिया:
महेश भट्ट आलिया भट्ट को बहुत प्यार करते हैं। हालांकि आज आलिया फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए कदम रख चुकी हैं। ऐसे में पापा महेश उनके लिए गॉडफादर साबि हो रहे हैं। वह अक्सर ही आलिया के लिए हर मामले में पीछे खड़े रहते हैं। महेश के ट्वीटर पर आलिया और पापा महेश की यह तस्वीर एक पिता और पुत्री के रिश्ते का अहसास करा रही है।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk