हाथों हाथ बिकी आठवीं किताब
हैरी पॉटर का जादू अब भी लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है। इसका सबूत इस रविवार को हैरी की कहानी की लेखिका जेके रोलिंग के जन्मदिन के मौके पर रीलीज इसकी आठवीं किताब लॉन्च होते ही हाथों हाथ बिक गयी। हालाकि हैरी पॉटर वो बच्चा जो जिंदा बच गया की दास्तान पिछली हैरी पॉटर सीरीज के सातवें और आखिरी उपन्यास हैरी पॉटर और डैथली हॉलो के साथ खत्म हो गयी बतायी जा रही थी, पर ये नयी किताब ठीक वहीं से शुरू होती है जहां वो किताब खत्म हुई थी तो तकनीकी रूप से ये उसकी अगली किस्त कही जा सकती है।

मना करते करते बढ़ती जा रही है कहानी
हालाकि जेके रोलिंग ने बार बार कहा कि वो हैरी पॉटर या उससे जुड़ी कहानियां और नहीं लिखेंगी पर ऐसा हुआ नहीं और वो बार बार बार ऐसी कहानियां लिखती रहीं। इस बार भी ऐसा ही हुआ और रोलिंग ने एक बार फिर घोषणा की है कि अब हैरी पर कुछ नहीं लिखेंगी। उनके अनुसार ये सीरीज की आखिरी किताब है।

इस बार उपन्यास नहीं नाटक
हालाकि इस बार 'हैरी पॉटर एंड कर्स्ड चाइल्ड'  एक उपन्यास की तरह नहीं बल्कि नाटक की तरह लिखा गया है और इसमें जैक थोर्ने और जॉन टिफनी ने रोलिंग की मदद की है। लांच से एक दिन पहले शनिवार शाम इसका प्ले का वर्ल्ड प्रीमियर पैलेस थिएटर में रखा गया था। इस किताब में हैरी पॉटर एंड हेथली हालोज के 19 साल बाद का वर्णन है। पूरी कहानी वयस्क हैरी के आसपास घूमती है। हैरी अब जादुई दुनिया के मंत्रिमंडल में शामिल हो चुका है। 'कर्स्ड चाइल्ड' को दो भागों में बांटा गया है और इसे मई 2017 तक बेचा जाएगा। नवंबर 2017 में इस पर फिल्म बन जाएगी।

Harry Potter the Curesd Child

पहले रिजेक्ट हो गयी थी कहानी
करीब 45 करोड़ प्रतियां की सेल का रिकॉर्ड बनाने वाली हैरी पॉटर श्रृंखला को पहले 12 प्रकाशकों ने पांडुलिपी देख छापने से मना कर दिया था, इसके बाद ब्लूम्सबरी ने इसे छापा। बाद में 79 भाषाओं में इसका अनुवाद हुआ और 8 सुपर हिट फिल्में बनीं। फिल्में बनीं, जो हिट रहीं

20 साल में बना दिया सबसे शक्तिशाली महिला
हैरी पॉटर सीरीज जिसे पहले कोई छापने को ही तैयार नहीं था को लिखने का ख्याल रोलिंग को 1990 में मैनचेस्टर से लंदन के रेल सफर में आया था। इसके बाद 1997 में पहला उपन्यास छपा और 2007 में इसकी अंतिम किताब 'हैरी पॉटर एंड डेडली हॉलो' प्रकाशित हुई। इस किताब और फिल्म ने इतनी धूम मचायी कि 2010 में रोलिंग को ब्रिटेन की सबसे प्रभावशाली महिला के खिताब से नवाजा गया।

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk

Hollywood News inextlive from Hollywood News Desk