अमेरिका में:

पहली बार यूएफओ देखने का मामला 1947 में अमेरिका में सामने आया। एविएटर केनेथ अर्नाल्ड ने 24 जून दावा किया था कि उन्होंने आसमान में उड़ती हुई किसी अज्ञात चीज को देखा है। इतना ही नहीं उन्होंने उसका पूरा वर्णन किया था। उन्होंने बताया था कि उसका आकार फ्लैट, लेकिन पाई पैन, पाई प्लेट, आधे चंद्रमा और अंडाकार जैसा था। इतना ही नहीं इसकी खोज के लिए उन्होंने मांउट एवरेस्ट तक ही कई बार उड़ने तय की,लेकिन खास सफलता नहीं मिल पाई थी।

मैक्िसको में:

इसके कुछ ही समय बाद 1947 में ही मैक्िसकों के रोसवेल में यूएफओ का मामला काफी चर्चा में रहा। इस दौरान इस मामले में इसके दुघर्टनाग्रस्त होने की बात सामने आई, लेकिन कई सालों तक पता लगाने के बाद भी यह पुख्ता सबूत नहीं मिले कि यह यूएफओ ही थी। बाद में यह बात कहकर मामला शांत हुआ कि यह एक विदेशी अंतरिक्ष यान था। हालांकि इसके बाद इस पर कई वर्षों तक शोध किए गए और कई किताबें लिखी गई। यहां तक कई फिल्मों और टीवी शोज में इसे प्रमुखता दी गई।

कोलकाता में:

कोलकाता में भी अक्टूबर 2007 में यूएफओ देखे जाने का मामला सामने आया चुका है। इस दौरान करीब सुबह करीब 3:30 बजे से लेकर सुबह 6:30 बजे से लेकर एक प्राइवेट कंपनी के सीनियर एग्क्यूटिव ने  देखने का दावा किया था। इतना ही नहीं उन्होंने इसका वीडियो बनाने का दावा किया था और उसे एमपी बिरला और प्लानेटेरियम  डी पी डौरी को दिखाया भी था।

जापान में:

जापान बोइंग 747 विमान एक विशाल व्यावसायिक विमान और कार्गो परिवहन विमान है। इस विमान में भी 1986 में यूएफओं देखने की बात सामने आई थी। इस दौरान विमान के कुछ क्रू मेंबर्स ने टोक्यों के बाई ओर दो अज्ञात वस्तुओं के दिखने की बात स्वीकारी थी। यह मामला भी काफी चर्चा में रहने के बाद हमेशा की तरह शोध अभियानों शामिल हुआ।

ब्राजील में:

Varginha में भी यूएफओ घटना काफी चर्चा में रही। इस यूएफओ देखने वाली सीरीज में 1996 में 14 से 21 साल की तीन बहनों को यह यूएफओक दिखा था। इस दौरान दोनो बहनों Liliane और Valquíria Fátima Silva के साथ ही उनकी दोस्त Katia Andrade जेवियर को 20 जनवरी की दोपहर में ब्राजील में दिखा था। इस दौरान उन्होंने उसका रंग भूरा और पैर और बड़ी बड़ी लाल आंखे, शरीर पतला होने का दावा किया था। यह मामला भी काफी चर्चा में रहा।

Hindi News from World News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk