PATNA : शातिर चोरों का आतंक राजधानी में बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक नई वारदातें सामने आ रही हैं। चोरी का नया मामला पटना के एक्जीविशन रोड का है। नूतन राजधानी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक साथ भ् दुकानों में म् लाख रुपए कैश व कीमती सामानों की चोरी कर ली गई है। चोरी की इस बड़ी वारदात को शातिर अपराधियों ने दुकान का शटर काट कर अंजाम दिया था। वारदात बुधवार के देर रात की है। गुरुवार की सुबह चोरी होने का मामला सामने आया। जिसके बाद से आसपास के पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। भ् दुकानों में हुए चोरी के वारदात की जानकारी गांधी मैदान थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की।

- तीन भाईयों ने एक ही जगह खोल रखी थी दुकान

त्रिलोचन सिंह, महेन्द्र पाल सिंह और रविन्द्र पाल सिंह। ये तीनों सगे भाई हैं। लेकिन इन सभी का बिजनेस अलग है। त्रिलोचन सिंह का पंजाब डेकारेटर्स है। जबकि महेन्द्र पाल क्रॉकरी और रविन्द्र पाल ने आईस्क्रीम का डिस्ट्रिब्यूटरशिप ले रखी थी। तीनों की दुकानें एक जगह पर थी। इन सभी के दुकानों में चोरी की गई है। इनके अलावे अमित सुल्तानियां के फर्नीचर के दुकान को भी अपराधियों ने निशाना बनाया। सभी दुकानों में कीमती सामानों के साथ काफी कैश रखे हुए थे। कुल मिलाकर करीब म् लाख रुपए कैश की चोरी हुई है।

- सवाल पुलिस की व्यवस्था पर

एक्जीविशन रोड का इलाका राजधानी के वीआईपी एरिया में से एक है। वारदात स्थल से गांधी मैदान थाना भी कोई ज्यादा दूर नहीं है। लेकिन एक साथ हुए भ् दुकानों में चोरी के इस मामले ने पटना पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। जिस तरह से वारदात सामने आई है। उसे देख यही लगता है कि लेट नाईट पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था काफी ढ़ीली पड़ गई है। दुकानदारों ने गांधी मैदान थाने में चोरी के इस मामले की कंप्लेन की है।

- चोरों का नहीं मिला कोई सुराग

कंकड़बाग के सिम्फनी मोबाइल शॉप में शनिवार की देर रात चोरी हुई थी। 7 लाख से भी अधिक के चोरी के इस मामले में अब कंकड़बाग थाने की पुलिस टीम अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अपराधियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ अब तक नहीं लगा है। जबकि इस वारदात को भ् दिन बीत चुके हैं।