सीबीएसई ट्वेल्थ बोर्ड का निकला रिजल्ट

RANCHI:ट्वेल्थ बोर्ड के रिजल्ट में इस बार 90 परसेंट और उससे ज्यादा लाने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट लंबी है। अधिकतर स्टूडेंट्स को बायोलॉजी, इंग्लिश, केमिस्ट्री, बीएसटी में सौ में सौ मा‌र्क्स मिले हैं। 60 फीसदी बच्चों ने 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स लाए हैं। ऑक्सफोर्ड के आठ बच्चों को 90 परसेंट से ज्यादा कॉमर्स में मा‌र्क्स मिले, वहीं साइंस में 16 बच्चों को 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स मिले। डीपीएस में बीस से ज्यादा, गुरुनानक हायर सेकेंड्री, आर्मी पब्लिक स्कूल, जेवीएस श्यामली में भी 90 परसेंट से ज्यादा लाने वाले स्टूडेंट्स की तादाद अच्छी रही। अधिकतर स्कूलों में साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम में टॉप थ्री स्टूडेंट्स को 95 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स मिले हैं। लड़कियों ने अपने परफॉरमेंस से लड़कों को भी बेहतर करने के लिए सबक छोड़ दिया है।

बॉक्स।

रांची जोन का बेस्ट रिजल्ट

ट्वेल्थ बोर्ड के रिजल्ट में रांची जोन ने बेहतर प्रदर्शन किया है। को-ऑर्डिनेटर डॉ। मनोहर लाल ने बताया कि सीबीएसई के लगभग हर स्कूल में स्टूडेंट्स को अच्छे मा‌र्क्स आए हैं। रांची के स्टूडेंट्स के बेहतर रिजल्ट की तादाद पूरे स्टेट में सबसे ज्यादा है। इस बार बोर्ड एग्जाम के लिए रांची में 11 केंद्र बनाए गए थे, जहां शांतिपूर्ण ढंग से एग्जाम कंडक्ट कराए गए। सीबीएसई ट्वेल्थ बोर्ड एग्जाम में रांची जोन के 61 स्कूलों से करीब 20 हजार स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे।

.बॉक्स

घंटे भर क्रैश रही वेबसाइट

दोपहर 12 बजे ट्वेल्थ बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया, लेकिन घंटे भर वेबसाइट के क्रैश रहने के कारण स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। बोर्ड की ओर से जारी किया गया टेलिफोन नंबर भी लगातार व्यस्त रहा। लगभग एक घंटे बाद वेबसाइट ओपेन होनी शुरू हुई। देर होने की वजह से स्कूलों में देर शाम तक रिजल्ट के कैलकुलेशन का काम चलता रहा।