ये हैं अंग्रेजराम
अंग्रेजराम राजस्थान के श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर में 69 जीबी गांव का रहने वाला है। 60 साल की उम्र में वह 11 लड़कियों के बाप बन चुके हैं। आपको बता दें कि इस समय इनके साथ इनकी दूसरी बीवी रहती है। पहली बीवी का नाम पपूड़ी था। पपूडी़ ने अंग्रेजराम की 8 बेटियों को जन्म दिया। आखिरी बेटी को जन्म देने के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी।

पढ़ें इसे भी : 83 साल पहले हुआ था यह रियल किस, सीन बना आज भी रिकॉर्ड

12वीं संतान मिली बेटे के रूप में
उसके बाद भी अभी अंग्रेज को बेटा चाहिए था। इस ख्वाहिश में उसने अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की से शादी कर ली। ये है 30 साल की सुमित्रा। सुमित्रा ने भी पहले दो बेटियों को ही जन्म दिया। उसके बाद अब उसने तीसरी संतान को जन्म दिया जो बेटा है। कुल मिलाकर अंग्रेजराम को अपनी 12वीं संतान बेटे के रूप में मिली। 11 लड़कियों के बाद अब उसकी बेटे की ख्वाहिश पूरी हो सकी है।  

बेटे की चाह में 60 साल के 'अंग्रेज' ने 30 साल की पत्‍नी को बनाया 12 बच्‍चों की मां

पढ़ें इसे भी : शेर चीतों को बनाया परिवार अब खिलाने के लिए बेचना पड़ा मकान

अब तो हो चुके हैं 12 नाती-नातिन भी
फिलहाल अंग्रेजराम अपनी 11 लड़कियों में से 6 लड़कियों की वो शादी कर चुका है। इनके बाद 5 बेटियां अभी भी कुंवारी ही हैं। इनकी 6 बेटियां जिनकी शादी हो चुकी है, उनसे इनको 12 नाती और नातिन भी हैं। अब जमीन लेकर काश्त करने वाले इस अंग्रेजराम का  परिवार तो इतना बड़ा है, लेकिन गांव में इनके पास सिर्फ एक कमरे का कच्चा मकान है। अब ऐसे में जब इनकी बेटियां और दामाद घर आते हैं तो उनको आसपड़ोस वालों के यहां रहना पड़ता है।  

पढ़ें इसे भी : सबसे बड़े सिर वाले इस बच्चे को लोग समझते थे भूत, लेकिन तस्वीरें कर देंगी आपको भी भावुक

स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
अंग्रेजराम के 12 बच्चे होने को लेकर वैसे अब यहां स्वास्थ्य विभाग पर अब उंगलियां उठने लगी हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग का ये काम होता है कि वो हर गर्भवती महिला का रिकॉर्ड रखे। ऐसे नियम के बावजूद अंग्रेजराम ने इतने बच्चों की फौज खड़ी कर दी, ये वाकई चौंकाने वाली बात है। वहीं खुद अंग्रेज का कहना है कि एक बार भी स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी उनकी पत्नी के स्वास्थ्य की जांच करने नहीं आया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का सवालों के घेरे में आना लाजमी है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk