PATNA : निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। राज्य के फ्भ् जिलों में करीब म्ब् परसेंट वोटरों ने वोट किया। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाएं भी हुई। दो शहर के दो मतदान केंद्रों पर सोमवार को दोबारा मतदान होगा। वहीं आरा नगर निगम के वार्ड क्8 की प्रत्याशी भागमनी देवी की मौत होने से यहां नए सिरे से बाद में चुनाव कराया जाएगा। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने दी।

आरा के वार्ड क्8 में बाद में चुनाव

मतदान शुरू होने के पूर्व आरा नगर निगम के वार्ड क्8 की प्रत्याशी भागमनी देवी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। अब इस वार्ड में बाद में नए सिरे से चुनाव होगा। दूसरी तरफ सहरसा नगर परिषद के वार्ड ब्0 में असामाजिक तत्वों द्वारा बैलेट यूनिट को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रशासन ने उसे बदल कर नए सिरे से वोटिंग शुरू कराया गया। वहीं समस्तीपुर नगर परिषद के वार्ड क्क् के बूथ एक पर पीठासीन पदाधिकारी के द्वारा मॉक पोल के आंकड़े को क्लियर किए बिना वोटिंग शुरू कर दिए जाने से यहां का मतदान रद्द कर दिया गया है। साथ ही संबंधित पीठासीन पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। भागलपुर के नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड फ् के बूथ ख् पर इवीएम क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से मतदान रद्द कर दिया गया। दोनों बूथ पर सोमवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा।

शिकायतों का किया गया निराकरण

सचिव के अनुसार आयोग के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी जनसंपर्क पदाधिकारी शालिग्राम साह के नेतृत्व में प्रशाखा पदाधिकारी लालबिहारी पासवान के अलावा सुनील कुमार श्रीवास्तव, मनोरंजन कुमार वर्मा, सत्यजीत पाठक और संजीव कुमार सिन्हा को दो पाली में नियुक्त किया गया। यहां कुल फ्क् शिकायतें मिलीं। सभी का निराकरण वहां के जिला प्रशासन की मदद से कर दिया गया।