68वें गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

ALLAHABAD: 68वें गणतंत्र दिवस पर पूरे आन-बान और शान के साथ जगह-जगह तिरंगा लहराया गया। देश की खातिर मर मिटने का संकल्प लिया गया। वहीं स्कूलों में बच्चों ने कल्चरल प्रोग्राम के जरिये भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अमिट छाप छोड़ी। पुलिस के जवानों ने परेड कर सलामी दी।

कलेक्ट्रेट कैंपस में जिलाधिकारी संजय कुमार ने तिरंगा फहराया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन मैदान में चीफ गेस्ट कमिश्नर राजन शुक्ला ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आईएएस श्रीयश त्रिपाठी और विनीत जायसवाल ने किया।

एनसीआर मुख्यालय में भी गणतंत्र दिवस समारोह में जीएम एनसीआर अरुण सक्सेना ने रेल सुरक्षा बल की पुरुष व महिला टुकड़ी, स्काउट एवं गाइड, रेल सुरक्षा बल बैंड के जवानों से सुसज्जित परेड का निरीक्षण किया। तीनों मंडलों के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। डीएसए ग्राउण्ड में डीआरएम इलाहाबाद संजय कुमार पंकज ने ध्वजा रोहण किया। 21 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय चिकित्सालय एनसीआर में रेलवे महिला संगठन की अध्यक्ष वंदना सक्सेना ने कैंटीन का शुभारंभ किया।

शियाट्स एकेडमी में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। वीसी एसबी लाल ने तिरंगा फहराया। शेमफोर्ड फ्यूचिरिस्टिक स्कूल नैनी में 68वां गणतंत्र दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कार्यालय में ध्वज फहराया गया।