(1) Google Sheep View :- यह काफी इंट्रेस्टिंग गेम है। डिंग रेन और माइक कैरेबियन ने Google Sheep View tumblr गेम तैयार किया है। इसमें आपको किसी भी स्ट्रीट में काफी संख्या में शीप मिल जाएंगी। जिसमें कि आपको सबसे छोटे फेस वाली भेड़ को सर्च करना होता है।

(2) Geoguessr :- यह पूरी तरह से जियोग्राफी पर बेस्ड है। यह पूरी दुनिया में किसी भी रोड, जगह, बिलिडंग्स आदि को डिस्प्ले कर देगा। इसके बाद आपसे उस जगह के बारे में पूछेगा। सही उत्तर देने पर आपको प्वॉइंट भी मिलेंगे। आप जितने ज्यादा प्वॉइंट कलेक्ट कर लेते हैं, वह आपको हाई-स्कोर होगा।

(3) MapsTD :- 
यह डिफेंस बेस्ड गेम है। यानी कि इसमें यूजर्स अपनी मनपंसद जगह पर टॉवर या बिल्िडंग बनाता है और फिर उसकी सुरक्षा करता है। दुश्मनों का काम आपके टॉवर को खत्म करना होता है लेकिन आप एक अच्छे गेम प्लेयर हैं, तो इसे आसानी से बचा सकते हैं।

(4) Geo Guns :- यह शूटिंग गेम है। इसमें भी आपको लोकेशन सेलेक्ट करनी पड़ेगी। एक बार लोकेशन चुनते ही आपका गेम शुरु हो जाएगा।

(5) Build with Chrome :-
इस गेम को खेलने के लिए यूजर्स को गूगल मैप में किसी भी जगह को सेलेक्ट करना होगा। फिर उस जमीन पर अपनी मनमुताबिक शहर बनाना होगा, यह प्लॉस्टिक ब्रिक्स से बनेगा। इसके बाद बनते ही इसे आप अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते हैं।

(6) Streetview Zombie Apocalypse :- यह गेम पूरी तरह से जॉम्बी पर बेस्ड है। इसमें सड़कों पर जॉम्बी घूमते हुए मिलेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

(7) 2D Driving Simulator :- यह 2डी ड्राइविंग गेम का मजा देता है। इसमें आपको  कार ड्राइव करनी होती है। इसे काफी सावधानी से खेलना होता है।

Hindi News from Technology News Desk

 

Technology News inextlive from Technology News Desk