- घटनाओं के बीच जमकर हुई वोटों की बरसात

- गोली गलने से एक की मौत दूसरा गंभीर

आगरा। ग्राम प्रधान व सदस्य के प्रथम चरण का मतदान हत्या, फायरिंग और पथराव के बीच हुआ। फतेहाबाद में एक पहलवान की गोली मार कर हत्या कर दी गई तो वहीं निवोहरा में भी एक व्यक्ति को गोली मारी, जो कि जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इस दौरान अधिकारी चक्कर घिन्नी बने रहे। डीएम और एसएसपी के मोबाइल पर गोली चलने और पथराव होगी सूचना आतीं रहीं। लोग सुरक्षा की गुहार करते। बावजूद इसके घटनाओं का सिलसिला मतदान के अंतिम समय तक खत्म नहीं हुआ। इस बीच जमकर मारपीट भी हुई।

प्रत्याशी में खेत पर मारी गोली

भरतपुर केसरी को पछाड़ने वाले 28 वर्षीय अवधेश पहलवान को गांव के ही मुन्ना पक्ष के लोगों ने खेतों पर घेर लिया। वह कुछ समझपाता उससे पहले ही गोलीमार दी। गोली गलने के बाद उसने अपने आप का संभाला तो फिर एक और गोली मार दी। अवधेश वहीं पर ढेर हो गया। गोली चलने की आवास सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पडे़, तब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे उससे पहले ही हत्यारोपी मौके से भाग निकले। आरोप पक्ष के लोग घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। गांव में तनाव भरी शांति हैं। मौके पर पहुंच फोर्स तैनात कर दिया है। करीब नौ हत्यारोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुरानी है रंजिश

एत्मादपुर अजनेरा निवासी अवधेश पहलवान और उसके पिता राजवीर सिंह ने प्रधानी पद के लिए नामांकन किया था। हालांकि चुनाव उसके पिता ही लड़ रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक अवधेश ने डमी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। वहीं आरोप पक्ष का मुन्ना गत पंचवर्षीय चुनाव में हार चुका है। इस वर्ष भी राजवीर सिंह के आगे उसकी हार सुनिश्चित मानी जा रही थी, इसी के चलते राजवीर सिंह के पुत्र अवधेश को गोली मार दी।

रिसौली में फायरिंग व पथराव

थाना फतेहाबाद के क्षेत्र रिसौली ग्राम पंचायत के नगला शादी में फर्जी मतदान को लेकर बवाल हो गया। नगला शादी में शैलू एजेंट था। उसने फर्जी वोट होने की शिकायत की, इसी बात पर कहा सुनी हो गई। नगला शादी के दो प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। झगडे़ की सूचना मिलते ही दूसरा पक्ष मौके पर पहुंच गया। पथराव शुरू हो गया। पुलिस और मतदान कर्मियों ने दरबाजे बंद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

बंजारा का पुरा में जमकर हुई मारपीट

थाना निबोहरा की ग्राम पंचायत कान्हापुरा में जमकर मारपीट हुई। इस ग्राम पंचायत में बंजारा का पुरा भी आता है। बंजारा का पुरा में बंजारा समाज के लोग रहते हैं, इस मजरे में करीब 780 वोटर हैं। इन्होंने पहली बार पंचायत कर एक ही प्रत्याशी खड़ा किया था। वहीं कान्हापुर में ठाकुर समाज के लोग रहते हैं, यहां पर 930 वोटर हैं। यहां से तीन प्रत्याशी खडे़ थे। बंजारा पुरा के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी। बंजारा पुरा के लोगों का आरोप है कि उन्होंने अपनी हार को देखते हुए मारपीट शुरू कर दी।

कुलदीप को घेर का पीटा

पुरा बंजारा निवासी कुलदीप पुत्र नरेश दिमश्री से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसे रास्ते में ही कान्हापुर के लोगों ने रोक लिया और उसपर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। उसकी जमकर लाठी डंडों से पिटाई की। उसकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई। जानकारी होने पर बंजारा का पुरा के लोग कान्हापुर की ओर उसे बचाने के लिए दौड़ पडे़। इसी बीच पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।