जब हों ये 8 बातें समझें शरीर को चाहिए पानी
1- मेहनत
पूरा दिन काम करने के बाद सभी थकान से चूर हो जाते हैं। इस बात से सभी लोग वाकिफ हैं। थकान अधिक होने पर नींद भी नहीं आती है। सुबह जल्दी उठना हो तो रात को ठीक समय पर सोना जरूरी होता है पर नींद तभी आती है जब शरीर ठीक हो। पूरे दिन काम करने के बाद आप की बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। उसे पानी की जरूरत होती है। आपने शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए आप को पूरे दिन पानी पीना होता है। पानी तब तक पीना चाहिए जब तक आप की यूरिन का कलर हल्का ना हो जाए।
जब हों ये 8 बातें समझें शरीर को चाहिए पानी
2- ब्लड प्रेशर
शरीर मे पानी की कमी होने से ब्लड प्रेशर बड़ता है। ब्लेड प्रेशर बड़ने से शरीर मे कई और खतरनाक बीमारियां भी जन्म लेती हैं। हाई ब्लड प्रेशर से आप को दिल और दिमाग का दौरा भी पड़ सकता है। अगर आप को ठीक से पानी पीने की आदत नही है तो उसे सुधारना होगा। समय पर शरीर की पानी की मांग पूरी ना होने पर ब्लड प्रेशर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। पानी शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित रखता है। दिमाग के 70% से ज्यादा हिस्सा पानी से बना है। पानी की कमी होने पर दिमाग स्लो हो जाता है और आप सामान्य चीजों पर भी फोकस या गौर नहीं कर पाते हैं।

जब हों ये 8 बातें समझें शरीर को चाहिए पानी
3- हाई कोलेस्ट्राल
कोलेस्ट्राल लेवल बड़ा होने की शिकायत युवाओं मे ज्यादा आती है। युवा भी पानी पीने के मामले मे थोड़ी कंजूसी करते हैं। अगर आप हाई हाईलेवल कोलेस्ट्राल से पीडि़त हैं तो आप को पता होगा कि यह बीमारी जेनेटिक होती है। आप को पता होना चाहिए जितना ज्यादा पानी आप पियेंगे यह आप की उतनी ज्यादा मदद करेगा। जब बॉडी डिहाड्रेट होती है तब कोलेस्ट्राल का लेवल बढ़ जाता है। अधिक पानी पीने से कोलेस्ट्राल लेवल कम होता है। दिल का अचानक से तेज धड़कना भी एक संकेत है शरीर में पानी की कमी है।

जब हों ये 8 बातें समझें शरीर को चाहिए पानी
4- किडनी
किडनी को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। किडनी का काम ब्लड सेल्स से साफ चीजों को भेजना होता है। नमक यूरिया आदि को फिल्टर कर किडनी यूरिन के जरिए शरीर से बाहर कर देती है। बढ़ते प्रदूषण तथा घटती स्वच्छ हवा-पानी की मात्रा इसकी सबसे पहली वजह है। फिर आपका रूटीन और कामकाज की भागदौड़ भी अस्वस्थता की वजह बन सकती है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पानी की उचित मात्रा पीना बहुत जरूरी होता है।

जब हों ये 8 बातें समझें शरीर को चाहिए पानी
5- कब्ज
पानी ना पीने से पेट मे कब्ज की शिकायत हो सकती है। पेट को स्वस्थ रखने के लिए पानी बहुत जरूरी होता है। पेट मे असिडिटी होने से खाना नहीं पच पाता है। कब्ज की शिकायत होती है। इसका मतलब ये हो सकता है कि आपमें पानी की भारी कमी है। ठीक मात्रा में पानी पीने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और कब्ज नहीं होता। इससे पेट का ऐसिड भी डाइल्यूट होता है। जिससे आपको अक्यूट असिडिटी की शिकायत नहीं होती।

जब हों ये 8 बातें समझें शरीर को चाहिए पानी
6- जोड़ो मे दर्द
पानी की कमी से पूरा शरीर टूटने लगता है। शरीर के जोड़ो मे असहनीय दर्द शुरु हो जाता है। रीढ़ की हड्डी भी 80 प्रतिशत पानी से बनी होती है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि हमारी हड्डियों को पानी की कितनी जरूरत पड़ती है। पानी की सही मात्रा शरीर मे ना पहुंचने से घुटने भी दर्द करने लगते हैं। शरीर की मांसपेशियों को भी पानी की बहुत जरूरत होती है। जितना कम आपके शरीर में पानी होगा उतना बुरा प्रभाव आपके शरीर की मांसपेशियों पर पड़ेगा।

जब हों ये 8 बातें समझें शरीर को चाहिए पानी
7- मोटापा
शरीर मे पानी की कमी होने से मोटापा भी होता है। पानी पीने का एक फायदा यह भी है कि यह मोटापे को भी कम करने के काम आता है। यह बात काफी कम लोग जानते हैं कि पानी रोज सुबह खाली पेट पीने से मोटापा प्राकृतिक रूप से कम हो जाता है। मोटापा कम करने के लिये अक्सर लोग गरम पानी और नींबू पीते हैं। जिससे शरीर के विशैले तत्व बाहर निकलते हैं ना कि वजन में कमी आती है।

जब हों ये 8 बातें समझें शरीर को चाहिए पानी
8- साफ रहती है त्वचा
कम पानी की वजह से त्वचा पर अनेक प्रकार के दाग आने लगते है। आपकी त्वचा आपके शरीर का सबसे बड़ा अंग है। आपकी त्वचा हमेशा हाइड्रेटेड रहनी चाहिए। असल में आपकी त्वचा का शुष्क होना आपको बड़ी समस्या की तरफ ले जाता है। पानी पीने से आपके शरीर में जमा अतिरिक्त गंदगी बाहर निकल जाती है। जिससे आप का खून साफ हो जाता है और त्वचा पर दाग नही पड़ते हैं।

Health News inextlive from Health Desk

inextlive from News Desk