PATNA: राजधानी में टू और फोर व्हीलर गाडि़यों की चोरी लगातार हो रही है। ऐसे गैंग को पहले भी पुलिस पकड़ चुकी है। लेकिन इस बार शातिरों को अनोखे तरीके से पकड़ा गया है। वो यह कि इस बार जीपीएस के जरिए वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इन्हें पकड़ने में खगडि़या जिले की पुलिस ने भी काफी मदद की। पटना पुलिस दवारा दिए गए इंफॉरमेशन और बताए गए लोकेशन के आधार पर खगडि़या पुलिस ने म् वाहन चोरों को गाडि़यों के साथ पकड़ा है। फिर इन शातिरों से पूछताछ हुई। इनकी निशानदेही पर पटना में छापेमारी की गई। कंकड़बाग और जक्कनपुर से गैंग में शामिल दो शातिरों को पकड़ा गया। इस तरह पटना और खगडि़या को मिलाकर पुलिस ने 8 शातिरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन टाटा सूमो, दो मारूति कार और दो बाइक बरामद किया है।

- सूमो में लगा था जीपीएस

पटना की सड़कों से छोटी और बड़ी गाडि़यों की चोरी का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था। उन मामलों में एफआईआर कर जांच भी की गई। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी। इसी क्रम में शातिरों ने शनिवार की सुबह जक्कनपुर थाना के तहत करबिगहिया इलाके से एक टाटा सूमो की चोरी की। चोरों के लिए ये दुर्भाग्य और पुलिस के लिए सौभाग्य की बात थी की चोरी किए गए सूमो में जीपीएस लगा था।

- टोल प्लाजा पर खंगाला फुटेज

गाड़ी चोरी होने की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, मैसेज को वायरलेस पर फ्लैश कर दिया गया। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया। इसी बीच कंकड़बाग थाने की पुलिस पीछा करते हुए टोल प्लाजा पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि सूमो को लेकर शातिर आगे निकल गए हैं।

- लगातार हो रही थी मॉनिटरिंग

जब पुलिस को पता चला कि चोरी गए सूमो में जीपीएस लगा है, तो इसकी टेक्निकल तरीके से मॉनिटरिंग की जाने लगी। लास्ट लोकेशन खगडि़या जैसे ही मिला, पटना पुलिस ने वहां की पुलिस से कांटैक्ट किया और कार्रवाई करने को कहा। लगे हाथ कार्रवाई हुई और एक के बाद एक म् शातिरों को पकड़ा गया।

- आसाम है इनका ठिकाना

पकड़े गए शातिर रहने वाले तो फुलवारी शरीफ और सहरसा के हैं। लेकिन इनका कनेक्शन बिहार के दूसरे जिलों के साथ ही आसाम से जुड़े हैं। पूछताछ में इन्होंने अब तक भ्0 से अधिक फोर व्हीलर चोरी किए जाने का खुलासा किया है। अधिकांश गाडि़यों को इन लोगों ने आसाम में ठिकाना लगाया है। क्योंकि यहां भी इनका ठिकाना है।

- इनकी हुई गिरफ्तारी

क्। मो। आरजू

ख्। मो। साजिद

फ्। मो। शब्बीर

ब्। गौतम कुमार भगत

भ्। मो। अफरोज

म्। मो। मेराज

7. मो। सोहराब

8. मो। शमशाद आलम

चोरी सूमो में जीपीएस लगे होने के कारण लगातार उसकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। पटना और खगडि़या पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन से सभी शातिरों को पकड़ा गया है। चोरी की गाडि़यां भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार शातिरों की उम्र ख्क् से ख्भ् साल के बीच है।

चंदन कुशवाहा, प्रभारी एसएसपी सह सिटी एसपी पटना सेंट्रल