दिवाली के दिन ही बुझ गया इकलौता चिराग

- हवलदार के बेटे से चली गोली, ढाई साल का मासूम आर्यन मारा गया

- फुलवारीशरीफ के बिरला कॉलोनी की घटना, भड़की पब्लिक हंगामा

PATNA: फुलवारीशरीफ थाना के बिरला कॉलोनी में अचानक से मातम छा गया। दिन में करीब 10.30 बजे अनिल कुमार गुप्ता के ढाई साल के बेटे आर्यन की गोली लगने से मौत हो गई। आर्यन को उसकी दादी मीरा देवी पास के ही रहने वाले हवलदार परशुराम राय के घर लेकर गई थी। इस दौरान हवलदार के कारबाईन से उसका बेटा प्रभात कुमार खेल रहा था, तभी कारबाईन का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। दादी की गोद में खेल रहे आर्यन के गली में जा लगी। वह वहीं ढेर हो गया मगर उसे आनन-फानन में निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीवाली के दिन ही अनिल कुमार गुप्ता और नीतू गुप्ता की जिन्दगी में अंधेरा छा गया। परशुराम व अनिल का परिवार पड़ोस में कई सालों से रहते हैं।

हादसे के बाद पब्लिक भड़क गई

घटना के बाद तुरंत पुलिस को खबर दी गई। कॉलोनी के लोग और आर्यन के रिश्तेदार इस वारदात के बाद आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल किया। लोगों का कहना था कि प्रभात को उन लोगों के हवाले किया जाए। लोग परशुराम और प्रभात के दुश्मन बने थे। पुलिस ने हवालदार परशुराम को लोगों का गुस्सा देखकर डिेटन किया, वहीं उसके बेटे प्रभात को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभात पुणे से इंजीनियरिंग कर रहा है। वह कुछ दिनों पहले ही दिवाली के अवसर पर पटना आया था। लोगों का आक्रोश इतना ज्यादा था कि थाने की पुलिस के अलावा एक्स्ट्रा पुलिसबल और बज्र वाहन मंगवाना पड़ा। सिटी एसपी सत्य वीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस संबंध सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि हवलदार परशुराम को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर डिपार्टमेंट प्रोसिडिंग भी चलेगी। उनकी लापरवाही से ही ये सब हुआ है। उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीनियर एसपी ने कहा कि आ‌र्म्स को ठीक से रखना हर पुलिस वालों की जिम्मेदारी है। यह बड़ी लापरवाही है। परशुराम राय फुलवारीशरीफ थाना में ही इंस्पेक्टर के साथ तैनात हैं।

अचानक से मातम ने दे दी दस्तक

दीवाली की खुशियों से सराबोर नीतू के घर में अचानक से मातम ने दस्तक दे दी। लापरवाही के कारण कारबाईन से चली गोली ने उसकी खुशियों में आग लगा दी। काफी मिन्नतों के बाद पैदा हुआ बेटा आर्यन चल बसा। आर्यन के पिता अनिल कुमार गुप्ता डेयरी फार्म में ड्राइवर हैं। 2004 में नीतू और अनिल की शादी हुई थी। आर्यन से बड़ी एक बेटी तनीषा (88) है, जो क्लास थ्री में पढ़ती है। आर्यन के लिए कई मंदिरों में पति पत्‍‌नी ने सिर झुकाया था। घर में पहले से ही तनीषा अपने और अपने भाई के लिए पटाखों की मांग कर रही थी।

दादा जी को जिंदगी ने दोबारा दिया जख्म

आर्यन के दादा रामजी प्रसाद गुप्ता का हाल भी बुरा है। उनका दर्द तो और बढ़ गया। ख्भ् साल पहले उन्होंने अपना एक बेटा सुनील कुमार को खो दिया था। बचपन सुनील घर से निकला लेकिन लौटकर नहीं आया। अनिल पर ही सारी खुशियां लुटाई। आर्यन ने उनके घर में जन्म लेकर उसने वर्षो पुराने दर्द पर मरहम लगाया था, पर आर्यन की मौत के बाद वे टूट बिल्कुल गये हैं। रामजी प्रसाद बीएमपी क्म् में कुक हैं।

हवलदार परशुराम को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर डिपार्टमेंट प्रोसिडिंग भी चलेगी। उनकी लापरवाही से ही ये सब हुआ है। उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जितेंद्र राणा, एसएसपी पटना