ग्वालियर की है घटना
मगरौनी के रहने वाले दीपक शाक्य की शादी ग्वालियर की रहने वाली दीप्ति से 22 जनवरी को तय हुई थी। दीपक आर्मी में है। दीप्ति के पिता चंद्रशेखर ने शादी में 31 हजार रुपए नकद और एक पल्सर बाइक दी थी। रविवार रात को तय समय पर बारात पहुंची। टीका करने की रस्म के बाद तुरंत दूल्हे के परिजनों ने 2 लाख रुपए की मांग कर दी। दुल्हन के पिता ने दूल्हे के परिवार को समझाया कि अभी पैसे नहीं हैं। इतजाम करने में थोड़ा समय लगे। इस पूर दूल्हे का परिवार उखड़ गया। उन्होंने कहा कि जब 2 लाख हाथ में रखोगे तभी जयमाला की रस्म अदा होगी।

2 लाख मांग रहे थे दहेज
वर पक्ष के तोड़फोड़ करने के बाद लड़की के पिता ने रकम देने से साफ इनकार कर दिया। नाराजगी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दूल्हे के पिता बारात वापस ले जाने की धमकी देने लग पड़ें। इतना ही नहीं बारातियों ने मंडप पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। हर तरफ भगदड़ मच गई। किसी को हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मामला बड़ा देख जब बात लड़की तक पहुंची तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे सहित बरातियों को शांत किया। लड़की वाले ने पुलिस से दूल्हे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk