दूल्हा कोई भी हो चलेगा
जी हां आपने आज तक इंसानों की शादी इंसानों से ही होते सुनी होगी, लेकिन हाल ही में अर्जेंटीना में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की के मंगेतर ने उससे अचानक से शादी करने से मना कर दिया। ऐसे में उस लड़की ने उसी डेट पर शादी करने का फैसला किया। उसका कहना था कि वह उसी तारीख औ उसी समय शादी करेगी। भले ही उसे किसी के साथ शादी करनी पड़े। जिससे कि उससे मंगेतर को यह न लगे कि उसके इंकार करने से लड़की की शादी नहीं हुई। लड़की ने कुत्ते के साथ शादी करने का फैसला किया। ऐसे में पालतू कुत्ते के साथ शादी करने के उसके इस फैसले पर परिजनों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उसके दोस्तों ने भी उसे ऐसा करने से मना किया।

मंगेतर ने किया इंकार तो लड़की ने उसी तारीख पर कुत्‍ते से रचाई शादी

यहां भी क्िलक करें: फरारी की ऐसी चाहत, शौक-शौक में खरीद डाली 330 करोड़ की कारें
सोशल मीडिया पर तस्वीरें
ऐसे में परिजनों को उसकी जिद के आगे झुकना पड़ा। लड़की ने कुत्ते के साथ शादी भी रचाई। उसका घर पूरी तरह से सजाया गया। रिश्तेदारों ने भी लड़की और उसके पति को आशीर्वाद दिया। सबसे खास बात तो यह है कि लड़की ने शादी की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी कीं। जिससे कि उसका मंगेतर भी उसकी तस्वीरें देख सके। लड़की की कुत्ते के साथ शादी वाली तस्वीरें अब तक बड़ी संख्या में देखी जा चुकी हैं। लोग इस अनोखी शादी पर अपने-अपने हिसाब से कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे लड़की की बेवकूफी तो कुछ लोग इसे उसका हिम्मत वाला कदम बता रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों का कहना है कि यह उसके मंगेतर के लिए एक करारा जवाब है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk