छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित खुटांडीह कुआ बस्ती के अपार्टमेंट में किराये के फ्लैट में रहने वाले 50 वर्षिय जयंत पडियार ने गुरुवार की देर रात रस्सी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल रुप से मुम्बई का रहने वाला था। पिछले पांच सालों से वह टिस्को तथा अन्य कंपनियों में लकड़ी के ठेकेदार के रुप में काम करता था। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाईड नोट लिखकर छोड़ा है। जो कि मराठी भाषा में लिखी गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के रुम पार्टनर ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे वह फ्लैट पर सोने आया। उसने जब दरवाजा खटखटाया तो जयंत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद जयंत का रुम पार्टनर अपने दूसरे मित्र के घर सोने चला गया। इसके बाद जब वह शुक्रवार की सुबह पुन: फ्लैट पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो भी जयंत ने दरवाजा नहीं खोला।

पुलिस को दी जानकारी

इसके कुछ देर बाद जयंत के रुम पार्टनर सामंता ने सोनारी थाना पुलिस को फोन कर जानकारी उपलब्ध कराई। इसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस फ्लैट के रुम का दरवाजा तोड़ अंदर गई तो जयंत को लायलून की रस्सी के सहारे पंखे से लटका पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा पर तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर शव को अफने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृत जयंत काफी कर्ज में डूबा हुआ था। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।