खूबसूरती पर फिदा

हाल ही में दमन से मुंबई आ रही एक फ्लाइट में गुजरात का रहने वाला अबु बकर बैठा था। अबुबकर सऊदी अरब में एक होटल में नौकरी करता है। वह वापस अपने घर आ रहा था। इस दौरान उसकी नजर प्लेन में मौजूद एयरहोस्टेस पर पड़ी। वह काफी खूबसूरत थी। जिससे वह उसे लगातार देख रहा था क्योंकि वह उसकी खूबसूरती पर फिदा हो गया था। तभी उसके दिमाग में उस एयरहोस्टेस के साथ सेल्फी लेने का ख्याल आया। जिसके बाद वह एयरहोस्टेस के केबिन में उसके पास जाकर उसे कहने लगा चल यार सेल्फी लेते हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उसने लड़की के कंधे पर हाथ रख दिए। यह देखकर वह घबरा गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी।

सेल्फी लेने की कोशिश

वहीं प्लेन में एयरहोस्टेस के चीखने की आवाज सुनकर बाकी के क्रू मेंबर वहां पर आ गए। इसके बाद एयरहोस्टेस ने उस यात्री की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने छेड़छाड़ की और उसकी मर्जी के बिना सेल्फी लेने की कोशिश की। इतना ही नहीं वह पूरे रास्ते उसे तंग करता आया है। इसके बाद वहीं क्रू के अन्य मेंबर्स ने शिकायत किया कि आरोपी ने बाथरूम में सिगरेट भी पी। यह यात्रा के दौरान काफी खतरनाक था। ऐसे में पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अबुबकर को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछतांछ कर रही है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk