- गुरुवार को देर रात बच्चा पार्क के पास पड़ी मिली थी बॉडी

- शिनाख्त के लिए पहुंच रहे लोग, शनिवार को भी खाली हाथ

Meerut: शहर में बीचोंबीच एक युवती की बॉडी कत्ल करके फेंक दी जाती है। सुनसान इलाका, सनसनीखेज वारदात। अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। ब्8 घंटे हो चुके हैं और कई परिवार शिनाख्त के लिए पहुंच चुके हैं। आखिर ये मरने वाली युवती कौन है और कत्ल क्यों किया गया, इस बारे में पुलिस को कुछ जानकारी हासिल नहीं हुई है। पीएम में चौबीस घंटे बाकी हैं। शिनाख्त जारी है। और साथ ही सवालों की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं।

सीन के साथ कयास

गुरुवार की रात थी। शहर के बीच में बच्चा पार्क से कुछ दूरी पर जिम खाना मैदान के पास सुनसान एरिया में एक युवती की बॉडी पड़ी मिली थी। जिसको गोली मारी गई थी। यह लड़की दिखने में किसी अच्छे घर की है। संभावना ये भी है कि उसके साथ पहले रेप हुआ और फिर उसका कत्ल कर दिया गया। फिर उसको यहां फेंककर चले गए। माना यह भी जा रहा है कि किसी ने ऑनर किलिंग को अंजाम दिया है। जो यहां किसी के साथ देखी गई और उसको गोली मार दी गई।

शिनाख्त दर शिनाख्त

शुक्रवार को कुछ परिवार अपने गुमशुदा की तलाश में थाने तक पहुंचे। जहां फोटो के साथ शव का चेहरा देखा गया। शनिवार को भी रेलवे रोड थाना एरिया से गुमशुदा एक युवती फोटो कुछ इस लड़की से मिलती थी। जिसके चलते उसके परिजन भी शिनाख्त के लिए पहुंचे। मगर इस लड़की की पहचान नहीं हो पाई। अपनी पहचान के लिए इंतजार करती मृत युवती की बॉडी मोर्चरी में सड़ रही है। गर्मी के मौसम में 7ख् घंटे इस बॉडी की हालत में चेंज ला सकते हैं। साथ ही उसके साथ हुई कहानी में तथ्यों को मिटा सकते हैं। लेकिन मजबूरी है 7ख् घंटे जरूरी हैं।

कहीं ऐसा यां वैसा तो नहीं

कोई भी अनसुलझी घटना हो उसमें हर कोई सोचता है। दिमाग में सवाल खड़े होते हैं। कहीं ऐसा तो नहीं, कहीं वैसा तो नहीं, ये भी हो सकता है, जरूर ऐसा हुआ होगा, ऐसे सवाल-जवाब सभी के मन को कचोटते रहते हैं। इस कत्ल में भी यही कुछ हो रहा है। लोगों के मन में सवालों की झड़ी हिलौरे ले रही है। साथ ही सवालों के जवाब भी खोजने में जुटे हुए हैं।

पुलिस भी कुछ ऐसा ही कर रही है। ये हो सकता है।

- लड़की को कत्ल के बाद बाहर से लाकर यहां फेंका गया हो।

- किसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही हो और उसका कत्ल कर दिया गया।

- वह कहीं दूर इलाके की रहने वाली हो और यहां पेइंग गेस्ट के रूप में रहती हो।

- किसी प्रेम प्रसंग के चलते उसके प्रेमी ने ही कत्ल कर दिया हो।

- हो सकता है कि शहर में रहने आए किसी व्यक्ति ने ऑनर किलिंग को अंजाम दिया हो।

- किसी से मिलने गई और परिजनों ने पीछा किया, फिर उसको गोली मार दी।

- यह भी हो सकता है कि उसके साथ पहले रेप किया गया हो और फिर कत्ल।

- उसके पास शिनाख्त के लिए कोई ऐसी चीज नहीं छोड़ी गई कि पहचान हो सके।

----------

अगर ऐसा है तो

इन सवालों के साथ फिर कुछ सवाल खड़े होते हैं। अगर लड़की कहीं बाहर की है और यहां किसी हॉस्टल या फिर पेइंग गेस्ट बनकर रह रही थी तो उसे कोई देखने क्यों नहीं आया। अगर ऑनर किलिंग है तो फिर कोई आसपास का व्यक्ति अभी तक पुलिस के पास क्यों नहीं पहुंचा। किसी कंपनी में नौकरी करती थी तो कंपनी वाले क्यों नहीं आए। कहीं यह मामला मुंडाली थाने में मिली एक युवती की बॉडी की तरह तो नहीं। जिसने ट्रैक शूट पहना हुआ था और गला घोटकर कत्ल किया गया था।

------------

वर्जन

अभी लड़की की शिनाख्त नहीं हो पाई। कई परिवार आए थे, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। हम लोग लगे हुए हैं। जल्द ही कुछ होगा।

- रूपेश सिंह, सीओ कोतवाली